मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्रांति गौड़ से कहा, "पूरे देश को आपलोगों की उपलब्धियों पर गर्व है। आप मध्य प्रदेश की बेटी हैं, इससे आनंद और बढ़ जाता है। क्रांति ने क्रांति कर दी।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। आप लोगों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वो प्रेरणादायी है। हमने 1 करोड़ की प्रोत्साहित राशि की घोषणा की है, आप जब मध्य प्रदेश लौटेंगी, तो आपको मिल जाएगी।
क्रांति गौड़ ने भी मुख्यमंत्री को उनके उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद दिया।
बता दें कि क्रांति गौड़ महिला विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में मध्य प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी हैं। राज्य सरकार ने क्रांति गौड़ के लिए 1 करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की है।
क्रांति गौड़ ने भी मुख्यमंत्री को उनके उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद दिया।
Also Read: LIVE Cricket Scoreभारतीय टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराते हुए अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा की 87 और दीप्ति शर्मा की 58 रन की पारी के बदौलत 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 45.3 ओवर में 246 रन पर समेटकर विश्व चैंपियन बनी। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Article Source: IANSYou may also like

भोपालः राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

मप्रः किसानों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली कंपनी कृत संकल्पित

मुगलों द्वारा भारत लाई गई 8 प्रसिद्ध व्यंजन

Kantara: Chapter 1 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ का आंकड़ा पार किया

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी




