जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। हालांकि, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व में 40 किलोमीटर गहराई पर था। झटकों के कारण कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
क्योदो समाचार एजेंसी ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे आए झटके उत्तरी द्वीप के कई हिस्सों में जापानी सात-स्तरीय भूकंपीय पैमाने पर 5 से थोड़ी कम दर्ज किए गए। भूकंप के बाद अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने आपातकालीन चेतावनी जारी की, जिसमें स्थानीय पैमाने पर 5 तक की तीव्रता का अनुमान लगाया गया।
जापान में भूकंप क्यों होते हैं?
जापान, इंडोनेशिया और अन्य देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के पास स्थित हैं। इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट्स की लगातार हलचल के कारण भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी के खतरे हमेशा बने रहते हैं।
धरती की सतह के नीचे मौजूद बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार खिसकती रहती हैं। जापान, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत जैसे देशों में यह भूगर्भीय हलचल अधिक सक्रिय होने के कारण बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
You may also like

आज का मौसम 28 अक्टूबर: जाते-जाते 9 राज्यों में बारिश बरपाएगी कहर, चक्रवात मोंथा को लेकर आर्मी हाई अलर्ट पर

VIDEO: 'अब हम लोग तो डॉक्टर नहीं हैं', सूर्यकुमार यादव ने दिया श्रेयस अय्यर पर बड़ा अपडेट

Russian LNG to India: तेल छोड़ो, गैस का प्रेशर देखो... भारत को एलएनजी की सप्लाई बढ़ा सकता है रूस, ट्रंप को मिर्ची लगनी तय

पाकिस्तान सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की तरक़्क़ी के लिए चाहता है सऊदी अरब का साथ

मराठी अभिनेता सचिन चंदवाड़े की आत्महत्या से फिल्म इंडस्ट्री में शोक




