अगली ख़बर
Newszop

नेपाल में उग्र प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों ने दरबार मार्ग पुलिस स्टेशन में लगाई आग

Send Push

लाइव हिंदी खबर :- राजधानी काठमांडू में हालात एक बार फिर तनाव पूर्ण हो गए हैं, जब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ ने अचानक उग्र रूप ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दरबार पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। देखते ही देखते पुलिस स्टेशन धुएं और आग की लपटों में घिर गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।

image

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों का गुस्सा लंबे समय से सरकार की नीति और फैसलों के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के आरोपों ने लोगों में आक्रोश और गहरा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि सरकार जनता की आवाज दबा रही है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

आज की इस घटना के बाद पुलिस बल बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू करने के लिए कोशिश की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े हालांकि हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि जनता अब चुप नहीं बैठना चाहती।

युवाओं का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है, जो खुले तौर पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। सरकार की ओर से अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। दरबार मार्ग पुलिस स्टेशन में आगजनी की यह घटना नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और जनता के असंतोष का बड़ा संकेत मानी जा रही है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें