लाइव हिंदी खबर :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को एक कागजी शेर बताया है। उन्होने कहा कि अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में 20 साल तक रही। इस दौरान तालिबानियों से लडते हुए सिर्फ दो हजार अमेरिकी सैनिक मारे गये।
वहीं पुतिन ने अपने पडोसी देश यूक्रेन से लडते हुए दो साल में लाखों सैनिकों को मार डाला। इसके बाद उन्होने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि शुक्र मनाओ कि यूरोप इस युद्ध में शामिल नहीं हुआ। उनके इस बयान का इशारा था कि यदि यूरोप रूस-यूक्रेन की जंग में शामिल होता तो आज इस जंग का नजारा कुछ अलग ही होता। हालात भयावह हो जाते।
ट्रंप का यह बयान एक तरफ रूस की युद्ध रणनीति पर प्रहार है। वहीं दूसरी ओर यूरोप की सावधानीपूर्ण भूमिका की सराहना भी है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लंबी अवधि के युद्ध में अमेरिका ने अपेक्षाकृत कम हानि झेली जबकि रूस ने अपने ही सैनिकों और पड़ोसी देशों को भारी तबाही की ओर धकेल दिया।
You may also like
अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग पर सख्त कार्रवाई, 3228 लोग गिरफ्तार
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 79 मेधावियों को 80 स्वर्ण पदक
खंडवा हादसे पर पीएम मोदी के बाद सीएम मोहन यादव और विधायक ने दी पीड़ितों को राहत राशि
मुंबई एयरपोर्ट पर खिलौनों में छिपाकर लाई गई 79 करोड़ की कोकीन जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार
मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे का रनवे क्षतिग्रस्त, सभी उड़ानें रद्द