लाइव हिंदी खबर :- भारत ने मैनचेस्टर के हीटन पार्क सिनागॉग में यॉम किप्पुर प्रार्थनाओं के दौरान हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। यह हमला अहिंसा के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर हुआ, जो और भी चिंताजनक है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमले आतंकवाद की दुष्ट शक्तियों की चुनौती को याद दिलाते हैं। जिसे वैश्विक समुदाय को एकजुट होकर रोकना होगा।
भारत के विदेश मंत्रालय ने पीडितो व उनके परिवारों और मैनचेस्टर शहर के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत यूनाइटेड किंगडम के लोगों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है। इस तरह के कृत्य मानवता और शांति के मूल्यों के खिलाफ हैं और दुनिया को सतर्क रहने की आवश्यकता की याद दिलाते हैं।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ है और वैश्विक सहयोग के माध्यम से इस चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है और भारत उनके जीवन में जल्द शांति और स्थिरता लौटने की कामना करता है।
You may also like
दुर्गा पूजा के बाद बाढ़ पर ममता बनर्जी का हमला, डीवीसी पर 'साजिशन आपदा' रचने का आरोप
कोलकाता में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, घाटों पर सुरक्षा कड़ी
सहरसा में छात्रा के साथ छेड़खानी, मनचले ने मांग में सिंदूर भरकर किया उत्पीड़न
एकनाथ शिंदे ने दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे पर बोला तीखा हमला
गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना