लाइव हिंदी खबर :- अमेरिका में एक बार फिर गन वायलेंस की घटना सामने आई है। नॉर्थ कैरोलिना के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शनिवार रात एक वीकेंड पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि की है। रोबेसन काउंटी के शेरिफ बर्निस विल्किन्स ने बताया कि यह घटना मैक्सटन के पास एक गांव में हुई, जो राजधानी राले से करीब 150 किलोमीटर दूर और साउथ कैरोलिना बॉर्डर के नजदीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कॉल मिलने पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक 150 से अधिक लोग वहां से भाग चुके थे।

शेरिफ कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि यह एक अलग-थलग घटना थी और अब इलाके में कोई खतरा नहीं है। हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कई खोखे और अन्य सबूत जब्त किए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शेरिफ विल्किन्स ने लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति इस घटना का गवाह रहा हो, वह पुलिस को जानकारी दे ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल, मृतकों और घायलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे एक बार फिर गन कंट्रोल कानूनों पर बहस तेज होने की संभावना है।
You may also like

धमतरी : धान कटाई-मिंजाई में आई तेजी, बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

रायपुर : सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नेपालः कार्की कैबिनेट में 4 नए मंत्रियों का आज होगा शपथ ग्रहण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज अनूपपुर और जबलपुर के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

'शौर्यवीर– रन फॉर इंडिया 2025' आम नागरिकों की सेना के साथ भागीदारी, सेना प्रमुख ने जताया आभार –





