नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक बार फिर चाकूबाजी की खबर सामने आई है। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के बवाना जेजे कॉलोनी में शनिवार रात आपसी विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। रविवार दोपहर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। हालांकि, शव मिलने के बाद परिवार वालों और आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर उचित कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है।
पहले से ही चला आ रहा था विवाद
डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 20 सितंबर की रात लगभग 9 बजे ढोलक वाली मस्जिद, जेजे कॉलोनी, बवाना के ई-ब्लॉक के पास दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की कॉल मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोनों पक्ष में काम से संबंधित पहले से ही विवाद चला आ रहा था। झगड़े के दौरान मोहम्मद राजा उर्फ बादशाह (27 वर्षीय) नाम के युवक के सिर और कमर पर चाकू से हमला किया गया था। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बवाना का रहने वाला था मृतक
पुलिस के अनुसार बादशाह बवाना का रहने वाला था। इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ। उसकी पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद अकबर के रूप में हुई है। उसे महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्राइम सीन से साक्ष्य इकठ्ठा किए।
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल भेजा। घायल अकबर के बयान के आधार पर थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान इस मामले में कई आरोपियों की पहचान की गई है। 16 साल के एक नाबालिग को पकड़ा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

You may also like
16 साल की लड़की को लग` गई गलत लत रोज रात लिपट जाती थी मोबाइल से पिता पहुंचा थाने मामला जान पुलिस भी दंग
काशीपुर में बवाल का मास्टरमाइंड नदीम अख्तर सहित सात गिरफ्तार, 400 पर FIR!
हमारा लक्ष्य ट्रॉफी कैबिनेट को वर्ल्ड कप से भरना है: स्नेह राणा
आखिर क्यों नहीं किया जाता छोटे` बच्चों और साधु-संतों का अंतिम संस्कार जानकर होगी हैरानी
पटना ने जीएसटी 2.0 को सराहा, पीएम मोदी और वित्त मंत्री को दिया धन्यवाद