नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 173 और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।
यशस्वी जायसवाल पहले दिन के खेल का मुख्य आकर्षण रहे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट करियर का 7वां शतक लगाया। जायसवाल शतक को बड़े शतक में बदलने के लिए जाने जाते हैं और इस टेस्ट में भी अपनी इस आदत को सही साबित कर चुके हैं। जायसवाल 253 गेंद पर 22 चौकों की मदद से 173 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
यशस्वी जायसवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
23 साल के यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर पहले ही बन गए थे। वह इस मामले में तीसरे नंबर पर तो थे ही। अब 173 रन बनाकर इस लिस्ट में वह चौथे नंबर पर भी आ गए हैं।
टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में टॉप पर वसीम जाफर हैं, जिन्होंने 2007 में कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ पहले दिन 192 रन बनाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 2017 में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ मैच के पहले दिन 190 रन बनाए थे। 179 रन के साथ यशस्वी जायसवाल तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ वाइजेग में कमाल की पारी खेली थी। अब चौथे पर भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 173 रन बनाकर यशस्वी जायसवाल आ गए हैं। मैच के दूसरे दिन जायसवाल इसको दोहरे शतक में भी तब्दील कर सकते हैं।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

You may also like
ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नहीं.` ये लाइन ब्रांड की टैगलाइन है! जानिए कानपुर के उस लड्डू वाले की कहानी जिसने ठगते-ठगते जीत लिए दिल
हिमाचल प्रदेश : ईडी ने सहायक औषधि नियंत्रक निशांत सरीन को किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
शिवाजी पार्क में प्रैक्टिस करते हुए रोहित शर्मा ने अपनी ही लैम्बोर्गिनी पर दे मारा छ्क्का, वायरल हुई वीडियो
चूहा हत्याकांड में फंसा आरोपी! जुर्म कबूला माफी` मांगी फिर भी नहीं मिली राहत – बोला: मुझे क्या पता था जेल पहुंच जाऊंगा
बिहार की जनता समझदार, तेजस्वी यादव के झूठे वादे पर नहीं करेगी एतबार : शाइना एनसी