Next Story
Newszop

आज का कुंभ राशिफल, 20 जुलाई 2025 : कारोबार में मिलेगी कड़ी प्रतिस्पर्धा, धोखाधड़ी से बचें

Send Push
Aquarius Horoscope Today, 20 July 2025 : कुंभ राशि के जातकों को आज व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन वे अपनी बुद्धि से स्थिति को संभाल लेंगे। प्रॉपर्टी के सौदों में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से तनाव बढ़ सकता है, संयम से काम लें। स्वास्थ्य के लिहाज से सांस संबंधी तकलीफें हो सकती हैं, धूल से बचें।



आज कुंभ राशि का करियर राशिफल: आज व्यापार में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी बुद्धिमत्ता से हालात अपने पक्ष में करने में सक्षम होंगे। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज सौदा करते समय बेहद सावधानी बरतें। आपको धोखा मिलने की आशंका है इसलिए पूरी जांच-परख के बाद ही कोई निर्णय लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपका काम सुचारु रूप से चलता रहेगा।



आज कुंभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल:
कुंभ राशि के परिवार में आज कोई बाहरी व्यक्ति आपकी घरेलू बातों में दखल देने की कोशिश कर सकता है जिससे घर का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए संयम और संवाद की जरूरत होगी। किसी सदस्य से अनबन हो सकती है लेकिन समझदारी से मामला संभल जाएगा।



आज कुंभ राशि की सेहत: कुंभ राशि वालों को आज सांस से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धूल वाली जगहों पर जाने से बचें। मास्क का इस्तेमाल करें।



आज कुंभ राशि के उपाय: आज कुंभ राशि के जातक सुबह सूर्य को अर्घ्य दें। इसके बाद 7 बार सूर्य चालीसा का पाठ करें। आपके कार्यों में तेजी आएगी।

आज का मकर राशिफल

Loving Newspoint? Download the app now