कन्नड़ एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट दिव्या सुरेश एक मुसीबत में फंस गई हैं। पुलिस ने बेंगलुरु के बयातरायणपुरा इलाके में हुई हिट एंड रन घटना में उनकी कथित ड्राइवर के रूप में पहचान की है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। वाकया 20 दिन पुराना यानी 4 अक्टूबर का है। हालाांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है। अगर वह वाकई दोषी पाई गईं तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब किरण, उनकी चचेरी बहनें और अनीता बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी कथित तौर पर उन्हें एक हाई स्पीड कार ने टक्कर मार दी, जो मौके से फरार हो गई थी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई और उसके मुताबिक, किरण की उम्र 25 साल, बहन अनुषा की उम्र 24 है और दोनों को मामूली चोटें आई हैं और अनीता जो 33 साल की हैं उनका पैर टूट गया है और सर्जरी के लिए BGS हस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
दिव्या सुरेश की कार से टक्कर
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, यह दुर्घटना 4 अक्टूबर को रात लगभग 1:30 बजे हुई जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग अस्पताल जा रहे थे। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। अब एक्ट्रेस कार चला रही थीं या नहीं, पुलिस ये पता लगाने में जुटी है।
दिव्या सुरेश कौन हैं?
बता दें कि दिव्या सुरेश एक फेमस कन्नड़ एक्ट्रेस हैं। इन्होंने 2021 में किच्चा सुदीप के 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 8' में हिस्सा लिया था। वह टीवी पर फेमस होने से पहले एक प्रोफेशनल एक्स कबड्डी प्लेयर थीं। और कर्नाटक में स्टेट लेवल पर वह कम्पीट कर चुकी हैं। उन्होंने 2013 में कन्नड़ सीरियल 'चिट्टे हेज्जे' से टीवी पर शुरुआत की थी। इसके अलावा, 2016 में उन्होंने टीवी सीरीज 'ओम शक्ति ओम शांति' में भी काम किया था। और कई कन्नड़ फिल्में भी कर चुकी हैं।

You may also like

भारत और तालिबान के 'वाटर बम' को यूं मात देने जा रहा पाकिस्तान, असीम मुनीर और शहबाज शरीफ ने बनाया प्लान, जानें

वाह विराट कोहली, आपने दिल जीत लिया... फैन से गिर गया तिरंगा फिर किंग ने किया ऐसा, मैच के बाद वीडियो वायरल

अमेरिका में भारतीय नेतृत्व की तारीफ... पीएम मोदी को लेकर क्या बोलीं मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन?

बॉलीवुड व टीवी दुनिया के हास्य अभिनेता सतीश शाह का निधन

बांका विधानसभा सीट : कभी था कांग्रेस का मजबूत गढ़, अब क्षेत्र में भाजपा का दबदबा, इस बार जीत का चौका लगाने का मौका