श्रीनगर/चंडीगढ़: जम्मू कश्मीर और पंजाब की 3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। गौरतलब है कि इन उपचुनावों में मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीट पर मतदान हो रहा है। वहीं पंजाब की तरनतारन सीट पर मतदान हो रहा है। तरनतारन सीट पर प्रमुख मुकाबला शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर, भारतीय जनता पार्टी से हरजीत सिंह संधू, आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू और कांग्रेस के करणबीर सिंह के बीच है। इसके अलावा वारिस पंजाब दे के प्रत्याशी मंदीप सिंह भी चुनाव में बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।
पंथक वोट भी अहम भूमिका निभाने वाला
तरनतारन सीट पर पंथक वोट भी अहम भूमिका निभाने वाला है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी जिसके लिए 222 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 14 नवंबर को नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। बॉर्डर बेल्ट की सीट पर सुरक्षा बड़ी चुनौती है इसलिए आयोग की तरफ से केंद्रीय बलों की 12 कंपनियों को तैनात किया गया है। सभी संवेदनशील मतदान केंद्र स्थलों की निगरानी के लिए 46 माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए गए हैं।
कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी सीट
तरनतारन सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल हैं। तरनतारन विधानसभा सीट विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 4 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। दिव्यांगों के लिए भी अलग से एक मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है जिसकी निगरानी चुनाव आयोग की देखरेख में जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

You may also like

भारत के 20 युद्धपोतों को 'पर्लहार्बर' जैसे हमले में तबाह करने की साजिश, मुनीर का प्लान, पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी का बड़ा दावा

धर्मेंद्र की 'यमला पगला दीवाना' की शूटिंग, गोविंदा ने सीखा तबला बजाना... तवायफों की डॉलमंडी थी दालमंडी

एनडीए की बंपर जीत तय, महागठबंधन का सूपड़ा साफ : रोहन गुप्ता

अंता विधानसभा उपचुनाव: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का बड़ा बयान, प्रचार से गायब रहने पर दी सफाई, बोले पर्दे के पीछे हमने काम किया'

कल का मौसम 12 नवंबर: 5 राज्यों में शीत लहर की चेतावनी, इन इलाकों में बारिश बढ़ाएगी ठंड; दिल्ली वाले रहें सावधान