ठाणे: मुंबई से सटे महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड सामने आया है। तीन बच्चों की मां एक महिला ने अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं जब पति ने विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद पति के शव को उल्हास नदी में फेंक दिया। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
आखिर हुआ क्या था?
पुलिस के अनुसार, बदलापुर पश्चिम में रहने वाला एक 44 वर्षीय व्यवसायी किसन परमार अपनी पत्नी मनीषा परमार और तीन बच्चों के साथ रहता था। उसे अक्सर व्यापार के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ता था। इसी दौरान उसकी पत्नी का उसी बिल्डिंग में रहने वाले एक शादीशुदा व्यक्ति लक्ष्मण भोईर (36) के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। इस पर किसन परमार ने अपनी पत्नी से उसके अवैध संबंधों को लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा।
कब की हत्या?
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार आधी रात को जब पति सो रहा था, तभी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर इस क्रूर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को गद्दे में लपेट दिया। उन्होंने शव को मोटरसाइकिल पर लादकर बदलापुर के वलावली पुल के पास उल्हास नदी में फेंक दिया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस और दमकल की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इस मामले में बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को मिटाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
दोनों आरोपी अरेस्ट
बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी किशोर शिंदे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके विवाहित प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की इलाके में चर्चा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हुई राजा रघुवंशी की हत्या इसी तरह हुई थी। बीते जून महीने में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। (इनपुट एजेंसी)

You may also like

एक ओरˈ नीले ड्रम में पति की लाशः मकान मालिक के बेटे से संबंध, ऐसे खुला राज﹒

140 करोड़ भारतीयों को सौगात, नया आधार ऐप लॉन्च, इसका हरेक फायदा अभी जान लीजिए

एक लड़कीˈ 96 साल पहले मर चुकी है लेकिन आज भी झपकती है पलके﹒

BHU में फिर बवाल, रेजिडेंट डॉक्टर की पिटाई पर छात्रों ने किया चीफ प्रॉक्टर का घेराव, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

IPL 2026: अभय शर्मा बन सकते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नए फील्डिंग कोच