टीवी और फिल्मों के फेमस एक्टर पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं हैं। पर अपने पीछे ढेर सारी यादें छोड़ गए हैं। उनकी मौत के करीब सात दिन बाद दिवाली का त्योहार मनाया गया, पर परिवार के लिए ये त्योहार बहुत 'भारी' रहा। उनकी बहू कृतिका सेंगर ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दर्द छलका है।
पंकज धीर की बहू और एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि अपने ससुर के बिना ये त्योहार मनाना कितना मुश्किल था। कृतिका ने दिवाली पर जलाए गए दीये की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप किसी अपने को खो देते हैं, तभी आपको एहसास होता है कि त्योहार कितने भारी लग सकते हैं।' अपने पोस्ट में उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी बनाया।
68 साल की उम्र में हुआ निधन
मालूम हो कि पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले ट्रीटमेंट के दौरान उनकी सर्जरी हुई थी। पर 15 अक्टूबर को 68 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सलमान खान से लेकर पुनीत इस्सर सहित अन्य सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।
कृतिका सेंगर का पोस्ट
टीवी के फेमस एक्टर थे पंकज
पंकज भले ही कैंसर से जंग लड़ रहे थे, पर उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा था। वो फिल्मों और टीवी दोनों पर काम करते थे। उन्होंने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके अलावा वो 'चंद्रकांता', 'बड़ो बहू', 'ससुराल सिमर का' में नजर आए थे। फिल्मों की बात करें तो उन्हें 'बादशाह', 'सोल्जर', 'जमीन' में देखा गया था।
अपने पीछे परिवार छोड़ गए पंकज
एक्टर के परिवार में उनकी पत्नी अनीता धीर, बेटा निकेतन धीर और बहू कृतिका सेंगर हैं। निकेतन पिता की तरह एक्टर हैं। वो शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' में थंगाबली बन चुके हैं। कृतिका टीवी की फेमस एक्ट्रेस रही हैं। पंकज की एक तीन साल की पोती देविका भी है।

You may also like
गन नहीं फटी तो झांका… कार्निया को चीरता हुआ निकला कार्बाइड, सस्ती बंदूक मचा रही तबाही, सैकड़ों की आंखें खराब
आईसीसी रैंकिंग : जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों में शीर्ष पर बरकरार, यहां हुआ फेरबदल
संजय निषाद को बाहुबलियों का सहारा! धनंजय सिंह, बृजेश सिंह पर भरोसा, कहीं ये संदेश तो नहीं
'संजय दत्त को था हथियारों का क्रेज़' उज्ज्वल निकम ने मुंबई धमाकों और क़साब के बारे में क्या-क्या बताया?
घर से फौरन बाहर फेंक दो ये कुकिंग ऑइल! मर्दों की मर्दानगी पर मंडरा रहा है खतरा