इस्लामाबाद/रियाद: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने सऊदी अरब की राजधानी में बलूचिस्तान के हक में बोलकर बलूच लोगों का दिल जीत लिया है। सलमान खान रियाद में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब में भारतीयों और भारतीय फिल्मों का जिक्र करते हुए बलूचिस्तान का भी नाम लिया। खास बात है कि उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग करके लिया। सलमान खान के कमेंट से अब बलूचिस्तान के नेता खूब खुश हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच बलूचिस्तान के नेता और प्रांतीय सरकार में पूर्व मंत्री ने सलमान खान से बड़ी मांग कर दी है।
सलमान के कमेंट से खुश बलूच नेता
बलूचिस्तान के पूर्व मंत्री डॉ. तारा चंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'सलमान खान ने बलूचिस्तान के उत्पीड़ित लोगों का दिल जीत लिया है।' उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान पर पिछले 75 सालों से अत्याचारी पाकिस्तानी हुकूमत ने जबरन कब्जा किया है। पाकिस्तान की क्रूर सेना बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों और संपदा को लूटा है।
तारा चंद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना बलूचिस्तान से सब कुछ छीनकर उसे पंजाब और अपने ऊपर खर्च करती है, जबकि बलूचिस्तान के लोगों के लिए बुनियादी सुविधा भी मुहाल है। उन्होंने पाकिस्तानी शासन पर बलूचिस्तान के लोगों के नरसंहार का आरोप लगाया और सलमान खान से इन अत्याचारों को दिखाने के लिए फिल्म बनाने की अपील की।
बलूचिस्तान पर फिल्म बनाने की मांग
उन्होंने लिखा, 'बलूचिस्तान के लोग सलमान खान से बलूचिस्तान पर एक सशक्त फिल्म बनाने की पुरजोर अपील करते हैं जो पाकिस्तानी हुकूमत के अत्याचारों को दुनिया के सामने उजागर कर सके। यह बलूचिस्तान के लोगों पर एक बड़ा उपकार होगा और न्याय की एक ऐसी आवाज होगी जिसकी दुनिया को सख्त जरूरत है।' बलूचिस्तान के पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान आज धार्मिक कट्टरता में जकड़ा है। उसकी राजनीति चरमपंथ और आतंकवादी ताकतों को बढ़ावा देने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने बलूचिस्तान को तबाह कर दिया है और भारत को नुकसान पहुंचाया है।

Salman Khan @BeingSalmanKhan has won the hearts of the oppressed people of Balochistan in Riyadh, Saudi Arabia, by mentioning Balochistan a land that has been forcibly occupied by the oppressive Pakistani state for the past 75 years. During this time, Pakistan's brutal army has… pic.twitter.com/CyIxv6HaCk
— Dr. Tara Chand (@drtchand) October 22, 2025
तारा चंद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना बलूचिस्तान से सब कुछ छीनकर उसे पंजाब और अपने ऊपर खर्च करती है, जबकि बलूचिस्तान के लोगों के लिए बुनियादी सुविधा भी मुहाल है। उन्होंने पाकिस्तानी शासन पर बलूचिस्तान के लोगों के नरसंहार का आरोप लगाया और सलमान खान से इन अत्याचारों को दिखाने के लिए फिल्म बनाने की अपील की।
बलूचिस्तान पर फिल्म बनाने की मांग
उन्होंने लिखा, 'बलूचिस्तान के लोग सलमान खान से बलूचिस्तान पर एक सशक्त फिल्म बनाने की पुरजोर अपील करते हैं जो पाकिस्तानी हुकूमत के अत्याचारों को दुनिया के सामने उजागर कर सके। यह बलूचिस्तान के लोगों पर एक बड़ा उपकार होगा और न्याय की एक ऐसी आवाज होगी जिसकी दुनिया को सख्त जरूरत है।' बलूचिस्तान के पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान आज धार्मिक कट्टरता में जकड़ा है। उसकी राजनीति चरमपंथ और आतंकवादी ताकतों को बढ़ावा देने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने बलूचिस्तान को तबाह कर दिया है और भारत को नुकसान पहुंचाया है।
You may also like
Bihar Chunav 2025: पीएम मोदी के बिहार दौरे में अचानक बदलाव,जानिए- रैलियों से पहले कर्पूरी ग्राम जाने के क्या हैं मायने
देश को मिलने वाले हैं नए CJI, प्रक्रिया शुरू, जानें किस सीनियर जज को मिल रही ये बड़ी जिम्मेदारी
रोहित शर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा रन, फिर भी शुभमन गिल ने निकाली बड़ी कमी... हार का ये कैसा अजीब कारण बताया
मैं हर भूमिका में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं : नवाजुद्दीन सिद्दीकी
पंजाब : पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार