वॉशिंगटन: भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले वॉइट हाउस के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो अब एलन मस्क पर भड़के हुए हैं। इसकी वजह भी भारत ही है। दरअसल, पीटर नवारो लगातार भारत के खिलाफ झूठ फैलाने में लगे हैं। इसके लिए वह मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार प्रोपेगैंडा पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन उनकी ऐसी ही एक पोस्ट का एक्स ने फैक्ट चेक करके भंडाफोड़ कर दिया और उस पर कम्युनिटी नोट लगा दिया। इससे नवारो भड़क गए और सीधे एलन मस्क के ऊपर हमला बोल दिया।
एक्स पर जारी कम्युनिटी नोट को नवारो ने बकवास बताया और एलन मस्क पर दु्ष्प्रचार को अनुमति देने का आरोप लगाया। नवारो ने एक्स पर लिखा, वाह! एलन मस्क लोगों के पोस्ट में प्रोपेगैंडा को जगह दे रहे हैं। नीचे दिया गया यह बकवास नोट भी बिल्कुल वैसा ही है। बकवास। भारत केवल मुनाफा कमाने के लिए रूस से तेल खरीदता है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से पहले उसने कोई तेल नहीं खरीदा था। भारत सरकार की स्पिन मशीन तेजी से आगे बढ़ रही है। यूक्रेनियों को मारना बंद करो। अमेरिकियों की नौकरियां छीनना बंद करो।

You may also like
संविदाकर्मियों को लेकर Gehlot ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, अब बोल दी है ये बात
भारत वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा रिन्यूएबल ग्रोथ मार्केट बनने को तैयार : आईईए
अमृतसर: श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ने ननकाना साहिब से जुड़े सरकार के फैसले को सराहा
पीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स से बढ़ रहा दर्द? इन आसान टिप्स से पाएं राहत
कफ़ सिरप लेते समय किन बातों का ध्यान रखना है ज़रूरी