इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव की उपासना के लिए एक विशेष महीना और कई खास दिन होते हैं, इनमे से ही एक हैं प्रदोष व्रत,यह व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है और इसे फलदायी माना जाता है। वैसे यह व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान शिव और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है।
प्रदोष व्रत का महत्व
कहा जाता है कि जो भक्त श्रद्धा से सोम प्रदोष व्रत रखता है, उसे भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस व्रत से जीवन के सभी कष्ट, मानसिक तनाव और आर्थिक संकट दूर होते हैं।
सोम प्रदोष व्रत कब है?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि इस वर्ष 3 नवंबर 2025 को सुबह 10.37 बजे से शुरू होकर 4 नवंबर को सुबह 7.35 बजे तक रहेगी।
पंचांग के अनुसार, प्रदोष काल 3 नवंबर की शाम में रहेगा, इसलिए सोम प्रदोष व्रत 3 नवंबर (सोमवार) को मनाया जाएगा।
सोम प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, जो सूर्यास्त के बाद का समय होता है। इस बार पूजा का शुभ समय शाम 7.25 बजे से रात 9.30 बजे तक रहेगा। इस समय भगवान शिव की आराधना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन के संकट दूर होते हैं।
pc- ndtv.in
You may also like

जेपी आंदोलन का जिक्र कर राहुल गांधी की बात का समर्थन, तारिक अनवर बोले- युवा ही लाते हैं बड़ा बदलाव

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने क्या कहा कि भड़क गया तालिबान, झूठ बोलने का लगाया आरोप, कहा- इससे रिश्तें और बिगड़ेंगे

चीन के विकास चमत्कार के पीछे की जड़ों की खोज करने के लिए सीआईआईई में हों शामिल

बड़ी दुर्घटना:ˈ कॉकरोच मारने की कोशिश में महिला से हुआ ब्लंडर, फ्लेमथ्रोअर से ले ली पड़ोसी की जान﹒

Bihar: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 32 फिसदी कैंडिडेट का क्रिमिनल बैकग्राउंड, आंकड़े बता रहे हैं किस पार्टी में सबसे अधिक दागी, जानें




