जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के राजस्थान आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने निकाय के चुनावों को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी को लेकर आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम ने भजनलाल सरकार से अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करने की मांग की है।
गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि संविधान का अपमान करना भाजपा के डीएनए में है। जिस तरह से भाजपा सरकार शहरी निकाय के चुनावों को टाल रही है वो लोकतंत्र का गला घोंटने के बराबर है। अब तो उच्च न्यायालय ने भी कह दिया है कि शहरी निकायों में चुनाव की तारीख घोषित करें।
तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि क्या भाजपा संविधान, लोकतंत्र और न्यायालय सबकी अवेहलना करती रहेगी? भाजपा सरकार को अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए।
PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
शाहरुख खान से बात करके खुशी से पागल हो गई थीं स्वरा भास्कर, पति-पत्नी और पंगा शो में खोले राज
लैला पत्थर हाथ में लेकर खड़ी थी, मजनूं ने एक्टिवा से रौंद दिया... लिव-इन में रहने से मना करना पड़ा भारी
97 एलसीए तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमानों के लिए 62,370 करोड़ रुपए का अनुबंध
किडनी की सूजन से होने वाले खतरनाक बदलाव – ये लक्षण नज़रअंदाज़ न करें
वो नफरत फैलाते हैं, हम संविधान के अनुसार काम करते हैं: अबू आजमी