
पटना। पटना उच्च न्यायालय को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया हैं। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय कालेजियम की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए न्यायाधीश पी.बी. बजनथ्री को पटना उच्च न्यायालय का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। वे 27 अगस्त 2025 से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व संभाल रहे थे।
इस नियुक्ति के बाद बजनथ्री पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पटना उच्च न्यायालय के न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद से ही जस्टिस बजनथ्री कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। जस्टिस पी.बी. बजनथ्री का जन्म 23 अक्टूबर 1963 को कर्नाटक में हुआ।
You may also like
पश्चिम बंगाल में महालया: पितृ पक्ष का समापन और देवी पक्ष का शुभारंभ, भक्ति में डूबा माहौल
VIDEO: नुवान तुषारा की ये बॉल नहीं देखी तो क्या देखा? तंजिद हसन का स्टंप हवा में उड़ा
सेवा पखवाड़ा : देशभर में 'नमो युवा रन' का आयोजन, युवाओं में जोश और राष्ट्रभक्ति का संचार
पहाड़ों पर बारिश का 'रेड अलर्ट', तो दिल्ली में गर्मी छुड़ाएगी पसीने! जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी शुभकामनाएं