मुंबई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शुक्रवार, ‘टीचर डे’ पर महाराष्ट्र के छह शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। इनमें डॉ. शेख मोहम्मद वकीउद्दीन शेख हमीदुद्दीन (जिला परिषद हाई स्कूल, अर्धापुर, नांदेड़), सोनिया विकास कपूर (परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, मुंबई), डॉ. संदीपन गुरुनाथ जगदाले (दयानंद कॉलेज ऑफ आर्ट्स, लातूर), डॉ. नीलाक्षी जैन (शाह एंड एंकर कच्छी इंजीनियरिंग कॉलेज, मुंबई), प्रो. पुरुषोत्तम पवार (एस.वी.पी.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग, बारामती) और अनिल रामदास जिभकाटे (संत जगन्नाडे महाराज सरकारी औद्योगिक विकास शिक्षा संस्थान, नागपुर) शामिल हैं। राष्ट्रपति ने देश के 45 स्कूली शिक्षकों, 21 उच्च शिक्षा और 16 कौशल विकास क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा किया गया था। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार, जयंत चौधरी, शिक्षा मंत्रालय के सचिव संजय कुमार, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी उपस्थित थीं। इस पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षकों के समर्पण, नवीन कार्यों और छात्रों के जीवन को बेहतर बनाने के उनके प्रयासों को मान्यता देना है। पिछले कुछ वर्षों में इस पुरस्कार का दायरा बढ़ाया गया है।
शिक्षकों का योगदान भारत को महाशक्ति बनाएगा
विज्ञानं भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों को ‘आचार्य देवो भव’ कहकर संबोधित किया और समाज में उनके सर्वोच्च स्थान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों में आत्म-सम्मान और सुरक्षा का संचार करते हैं। उनकी सफलता ही शिक्षकों का सच्चा पुरस्कार है। सावित्रीबाई फुले के योगदान का उल्लेख करते हुए, उन्होंने 43% लड़कियों के नामांकन पर संतोष व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि भारत को कौशल की राजधानी और महाशक्ति बनाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार यही है कि उनके विद्यार्थी आजीवन उन्हें याद रखें तथा परिवार, समाज और देश के लिए सराहनीय योगदान दें।
You may also like
मध्य प्रदेश में प्रेम कहानी का खौफनाक मोड़: युवती ने प्रेमी को किया बंधक
Chandra Grahan 2025 : चन्द्रग्रहण में कहीं दिखा ब्लडमून का अद्भुत नजारा तो कहीं बादल बने किरकिरी
लाल मिर्च पाउडर की शुद्धता जांचने के आसान तरीके
हॉकी इंडिया के लिए लकी रहा बिहार, 8 साल बाद बना एशिया कप का चैंपियन, कोरिया को 4-1 से मात
अफगानिस्तान को हराकर पाकिस्तान ने टी20 त्रिकोणीय सीरीज जीती, मोहम्मद नवाज रहे हीरो