पाली में भाजपा नेता मुन्ना मकरानी (51) ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मकरानी ने 28 मई की रात करीब 8 बजे अपने घर पर कमरे में फांसी लगा ली, लेकिन रस्सी टूट गई। मुन्ना मकरानी उर्फ नियाज मोहम्मद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
वे पाली शहर की कालू कॉलोनी में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि मकरानी ने 28 मई की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट जाने से उनकी जान बच गई। आवाज सुनकर वे कमरे में गए और उन्हें तुरंत उपचार के लिए पाली के श्रीराम अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार शुरू किया गया। उसी रात उन्हें छुट्टी दे दी गई।
आज रविवार सुबह मकरानी को खून की उल्टियां होने लगीं। तो उन्हें बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार चल रहा है। मुन्ना मकरानी ने अस्पताल में ही पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट में बताया कि कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मुन्ना मकरानी के बेटे फिरोज ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
You may also like
जीत जितनी हमारी टीम की है उतनी ही हमारे फैंस की है : विराट कोहली
(अपडेट) पुलिस पर हमले की साजिश में पूर्व नक्सली पुनई उरांव का नाम आया सामने
इंदौर में मिले कोविड के दो नए वैरिएंट, 5 मरीजों में एक्सएफजी लाइनिज और 2 में एलएफ 7.9 की पुष्टि
IPL 2025 Final: क्रुणाल पांड्या का स्पैल रहा RCB बनाम PBKS फाइनल मैच का 'प्ले ऑफ द डे'
IPL 2025 : विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा पहनकर आई थी लकी आउटफिट, जानें सबकुछ...