Next Story
Newszop

अलवर में नीलगाय को लेकर बवाल! खेत में घुसने पर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी, एक की हालत गंभीर

Send Push

अलवर में खेत में नीलगाय घुसने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और लाठियां भांजी। एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। फायरिंग में 10 लोगों को छर्रे लगे हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। विवाद गोविंदगढ़ क्षेत्र के फहारी गांव में रविवार शाम 4:30 बजे हुआ। 

हेड कांस्टेबल तेजाराम ने बताया- घटना की सूचना गांव से शाम 5:15 बजे मिली। पुलिस ने फहारी गांव के कुछ लोगों से जानकारी जुटाई है। विवाद सहाबुद्दीन और जुबैर पक्ष के बीच हुआ। मामले की जांच चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से गांव के ही सबाहदीन और जुबैर के बीच विवाद चल रहा था। जुबैर पक्ष का कहना है कि सहाबुद्दीन ने नीलगाय को उसके खेत से उनके खेतों में खदेड़ दिया। गुस्से में आकर जुबैर, जाहुल, तारीफ और फकरू ने रविवार सुबह 8 बजे खेत पर जाते समय सहाबुद्दीन के साथ मारपीट की। 

सबाहदीन ने बताया- मैं सुबह 8 बजे घर से खेत जा रहा था। मस्जिद के पास जुबैर और उसके सभी भाइयों ने मुझे पकड़ लिया। फिर शाम को इसी बात को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब हमने बचाव करने की कोशिश की तो जाहुल, फकरू और इरशाद ने फायरिंग कर दी। हमले में कई लोगों को छर्रे लगे हैं। हमले में साहेबदीन, उस्मानी, फिरोज, सैफुल्लाह, मुनासिफ, साहिर, अख्तरी, परमिना और फरजान को छर्रे लगे हैं। सभी घायलों को पहले गोविंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया और फिर अलवर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तनाव का माहौल है।

Loving Newspoint? Download the app now