अलवर के सरिस्का की तालवृक्ष रेंज में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। देवड़ा नाका के गुड़ा गांव में वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें 3 कर्मचारी घायल हो गए। वनकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा।डीएफओ अभिमन्यु सहारण ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे टीम गुड़ा गांव पहुंची, जहां ग्रामीण वन भूमि पर अवैध रूप से मंदिर का निर्माण कर रहे थे। समझाइश के दौरान अचानक महिला-पुरुषों ने पथराव शुरू कर दिया। हमले में वनकर्मी रामवीर गुर्जर के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे 6 टांके आए हैं। होमगार्ड अशोक शर्मा के हाथ में चोट और चालक दिलखुश योगी के कंधे पर चोट आई है।
वन भूमि पर मंदिर बनाने पर अड़े थे ग्रामीण
डीएफओ अभिमन्यु सहारण ने बताया- यह मामला कई दिनों से चल रहा था। ग्रामीण वन भूमि पर मंदिर बनाने पर अड़े थे। वन विभाग की बार-बार समझाइश के बावजूद गुरुवार को लिंटर बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। मामला अब बानसूर थाने पहुंच गया है, जहां डीएफओ भी मौजूद हैं। घटना के समय एसीएफ अकबरपुर अंकुश, क्षेत्रीय वन अधिकारी तालवृक्ष त्रिलोक प्रजापत, चेतन कुमार आईएफएस सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के कार्मिक मौजूद थे।
You may also like
पाकिस्तान पर भारत के कामिकेज़ ड्रोन हमले से इस इज़रायली स्टॉक को मिला रहा है सपोर्ट, लेकिन इसका गौतम अडानी से क्या है कनेक्शन?
पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का जवाब देगा भारत : विजय कुमार सिन्हा
कमल हासन ने मणिरत्नम की फिल्म का ऑडियो लॉन्च टाला, बोले- 'कला इंतजार कर सकती है, देश पहले '
EMI नहीं SIP चालू करो खर्च कम, वेल्थ ज्यादा, जानिए कैसे
शादी के बाद लड़कों को अपनी मां को नहीं बतानी चाहिए ये बातें ˠ