Next Story
Newszop

राजस्थान में ममता हुई शर्मसार! जयपुर में मां ने ही अपने ही प्रेमी कराया नाबालिग बेटी का रेप, हैरान कर देगा पूरा मामला

Send Push

जयपुर की सदर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बिहार से पकड़ा है। पुलिस ने लड़की को बालिका गृह में दाखिल कराया है।डीसीपी (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजकुमार (45) बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 20 मार्च को नाबालिग लड़की की मां को उसके लापता होने की जानकारी मिली तो उसने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह मुंबई में है। भाई के समझाने पर वह मुंबई से जयपुर लौटी तो पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि पड़ोसी राजकुमार नाबालिग की मां के इशारे पर गंदा काम कर रहा था। इस पर पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर राजकुमार को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।जांच में पता चला कि राजकुमार के नाबालिग की मां से अवैध संबंध थे। लड़की अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। पिता और भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

आरोपी ने दो साल में कई बार लड़की से दुष्कर्म किया।इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई और 20 मार्च को घर से निकल गई। तलाश के बाद जब वह नहीं मिली तो उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान राजकुमार भी बिहार भाग गया।

Loving Newspoint? Download the app now