राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए 'तिरंगा यात्रा' रैली निकाली थी। यह रैली अलग-अलग जगहों पर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग और बीजेपी नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए. इसी बीच इस तिरंगा यात्रा के दौरान बीजेपी नेता बालमुकुंद का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बालमुकुंद आचार्य कथित तौर पर तिरंगे कपड़े से अपना पसीना पोंछते नजर आ रहे हैं। ऐसे में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उन पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। जहां विपक्ष बालमुकुंद के वायरल वीडियो पर कटाक्ष कर रहा है और उनसे माफी मांगने को कह रहा है. वहीं, बालमुकुंद आचार्य ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है।
इंस्टाग्राम पर बालमुकुंद का वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि 'तिरंगा देश की शान है, रुमाल नहीं' जिसके लिए हमारे वीर जवान अपनी जान कुर्बान करते हैं, जयपुर के बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य उसी तिरंगे से अपनी नाक पोंछ रहे हैं. यह सिर्फ भाजपा नेताओं का दोहरा मापदंड नहीं, बल्कि देश और संविधान के प्रति गद्दारी है। आज इस तिरंगे के लिए अपनी जान देने वाले लाखों शहीदों के बलिदान का यह अपमान है, विधायक बालमुकुंदाचार्य को माफी मांगनी चाहिए।
तिरंगा देश की शान है, रुमाल नहीं
जिस तिरंगे के लिए हमारे वीर जवान अपनी जान कुर्बान करते हैं, उसी तिरंगे से जयपुर भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य अपनी नाक पोंछ रहे हैं।यह सिर्फ भाजपा नेताओं का दोहरा मापदंड नहीं, बल्कि देश और संविधान के प्रति गद्दारी है।
बालमुकुंद ने इसे कांग्रेस की चाल बताया
तिरंगे से मुंह पोंछने के वायरल वीडियो के बारे में जब बालमुकुंद आचार्य से सवाल किया गया तो भाजपा नेता ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर की जीत और वीर सेनाओं की जीत के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। जिसमें पूरे शहरवासियों ने भाग लिया। यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा थी। लेकिन कांग्रेसियों ने इसका भी राजनीतिकरण करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि एक वीडियो एडिट करके वायरल किया जा रहा है कि मैंने तिरंगे से अपना पसीना पोछा। तिरंगा वह होता है जिस पर अशोक चक्र होता है। भीड़ में चलते समय किसी ने मुझे हरा और सफेद रंग का कपड़ा दिया। मैंने उसे चूमा और अपने सीने से लगाकर दूसरे कपड़े से अपना पसीना पोछा।
बालमुकुंद का कांग्रेस पर पलटवार
बालमुकुंद ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में वह कहां थे। यह कोई पार्टी पॉलिटिक्स का कार्यक्रम नहीं था। कांग्रेसियों ने तिरंगे का अपमान किया और कपड़े पर तिरंगे का डिजाइन बनाया जिस पर पंजा छपा हुआ है। जिसे यहां-वहां लटकाया जा रहा है। यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। तिरंगे का वह सम्मान नहीं है, आपने तीन रंगों पर पंजा छपवाकर कहीं भी टांग दिया। कांग्रेस झूठ फैला रही है, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।
You may also like
Cannes 2025 : अनुपम खेर ने डायरेक्टर के तौर पर किया डेब्यू, 'तन्वी द ग्रेट' की स्क्रीनिंग से पहले रेड कार्पेट पर छाए
KKR के खिलाफ इतिहास रचने वाले हैं विराट कोहली, रोहित-वॉर्नर को पीछे छोड़ने का मौका
RCB vs KKR Head to Head Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
WTC Final Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ प्राइज मनी, भारतीय टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़ रुपए, पाक के हाथ आएगी चिल्लर
'पति रिटायर हुए हैं ना, कभी मिलवाइए...' कहकर शिक्षक दंपत्ति की लूट ली जिंदगी भर की कमाई, जनिए क्या है ठगी का सनसनीखेज मामला ?