Next Story
Newszop

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! जयपुर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द, यहां देखे लिस्ट

Send Push

रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार अपग्रेडेशन कार्य करता रहता है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में जयपुर मंडल के गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन व नियमन करने की सूचना जारी की गई है। इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर मंडल के गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ऐसे में अगर आप भी इस रेल खंड पर यात्रा करने वाले हैं तो इन ट्रेनों के रूट व समय पर ध्यान दें।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 79601, अजमेर-गंगापुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 28.05.25 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 79602, गंगापुर सिटी-अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 28.05.25 को रद्द रहेगी।

ये गाड़ियाँ आंशिक रूप से रद्द रहेंगी (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 09001, मुंबई सेंट्रल-खातिपुरा रेल सेवा जो दिनांक 31.05.25 को मुंबई सेंट्रल से चलेगी। यह अजमेर तक चलेगी। अर्थात यह रेल सेवा अजमेर-खातिपुरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 09002, खातीपुरा-मुंबई सेंट्रल रेल सेवा दिनांक 01.06.25 को खातीपुरा के स्थान पर अजमेर से चलेगी। अर्थात यह रेल सेवा खातीपुरा-अजमेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ये गाड़ियाँ दूसरे मार्ग से चलेंगी (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा जो दिनांक 07.06.25 को दिल्ली सराय से चलेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेल सेवा, जो दिनांक 06.06.25 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह परिवर्तित मार्ग में यह रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेल सेवा, जो दिनांक 01.06.25, 04.06.25 एवं 07.06.25 को अजमेर से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सवाईमाधोपुर-भरतपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह सवाईमाधोपुर, बयाना, गंगापुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

4. गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेल सेवा, जो दिनांक 01.06.25, 04.06.25 एवं 07.06.25 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह मेड़ता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर रुकेगी।

5. गाड़ी संख्या 19402, लखनऊ-साबरमती रेल सेवा, जो दिनांक 03.06.25 को लखनऊ से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाईमाधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह गंगापुर सिटी, बयाना, सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

6. गाड़ी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेल सेवा, जो दिनांक 31.05.25 एवं 03.06.25 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह परिवर्तित मार्ग पर रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर रुकेगी।

7. गाड़ी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती रेल सेवा, जो दिनांक 31.05.25 को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह परिवर्तित मार्ग पर अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर रुकेगी।

यह गाड़ी (प्रारंभिक स्टेशन से) विनियमित रहेगी
गाड़ी संख्या 19616, कामाख्या-उदयपुर सिटी रेल सेवा, जो दिनांक 05.06.25 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा कानोता स्टेशन पर 35 मिनट विनियमित रहेगी।

Loving Newspoint? Download the app now