जोधपुर शहर में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बातें कर रही थीं। बातचीत करते-करते एक महिला के दुपट्टे में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना शुक्रवार दोपहर कंडोई बाजार में हुई। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थीं। उनके हाथों में बैग भी थे। महिलाएं एक दुकान के बाहर बातचीत करते हुए आगे बढ़ी थीं। इस दौरान आगे चल रही महिला के दुपट्टे में आग लग गई। उसने चीखते हुए अपना दुपट्टा फेंका। पीछे चल रही महिलाओं ने उसका दुपट्टा हटाया और अपने बाकी कपड़ों से आग बुझाई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है
महिला के दुपट्टे में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी कहा है कि गर्मी के कारण आग लगी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह बात सामने नहीं आई है।
You may also like
BJP विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द, एक बार फिर 199 के आंकड़े में घिरी राजस्थान विधानसभा
AC रिमोट का हर बटन है बड़े काम का, 99% लोग नहीं करते सही इस्तेमाल! जान लें सुपर कूलिंग का राज
HSCAP Plus One Trial Allotment 2025: ट्रायल अलॉटमेंट रिजल्ट ऐसे करें चेक
फेमस एक्टर मुकुल देव की 54 साल की उम्र में मौत, भाई राहुल देव के घर पर पसरा मातम, सदमे में इंडस्ट्री
आईपीएल 2025 : टेबल टॉपर बन सकती है पंजाब किंग्स, सनराइजर्स से आरसीबी की हार के बाद उथप्पा ने किया दावा