Next Story
Newszop

भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब सरकार ने अपने ही विधायक को कराया गिरफ्तार

Send Push

– विजिलेंस ब्यूरो ने कई घंटे सर्च कर जब्त किया रिकार्ड

चंडीगढ़, 23 मई (हि.स.)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोपों में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तारी से पहले कई घंटे तक उनके घर की जांच की। इसके बाद विजिलेंस ने कई बैग भरकर दस्तावेज जब्त किये।

विजिलेंस टीम ने आज सुबह अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड की। उस वक्त विधायक अरोड़ा कहीं जा रहे थे, लेकिन विजिलेंस ने घर के नजदीक मंदिर के मोड़ से उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम उन्हें घर में ले गई, जिसके बाद घर के अंदर छानबीन की गई। कई घंटे सर्च के बाद पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक के पर्सनल असिस्टेंट को भी टीम ने हिरासत में लिया है। विजिलेंस ने अधिकारिक रूप से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। विधायक के विरूद्ध हुई कार्रवाई पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह लड़ाई सिस्टम के विरूद्ध है। पहले भी आप के जिन विधायकों व मंत्रियों के विरूद्ध शिकायतें मिली हैं, उन पर कार्रवाई की गई है। मान ने कहा कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति बिना किसी डर के भ्रष्टाचार की शिकायत दे सकता है।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

The post appeared first on .

Loving Newspoint? Download the app now