पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। जीतने वाली टीम 3 जून को इसी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल खेलेगी। वहीं हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
पंजाब का आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन रहा है। लीग स्टेज में 14 मैचों में नौ जीत और एक टाई से मिले कुल 19 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी। यही वजह है कि पहले क्वालिफायर में आरसीबी से हारने के बाद उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरा मौका मिला है। लीग स्टेज में पंजाब और मुंबई के बीच मैच में पंजाब सात विकेट से जीती थी।
मुंबई इंडियंस की सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले पांच में से चार मैच हार चुकी थी, लेकिन इसके बाद टीम की वापसी जोरदार रही और 14 मैचों में 18 अंक लेकर चौथे स्थान पर रही थी। मुंबई ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराया था।
पंजाब किंग्स पिछले 17 सीजन में सिर्फ एक बार आईपीएल का फाइनल खेली है। साल 2014 के फाइनल में उसे केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब के पास दूसरी बार फाइनल में जाने का मौका है।
मुंबई इंडियंस पांच बार चैंपियन रह चुकी है।
दोनों टीमों के फैन इस मैच को लेकर रोमांचित हैं। मुंबई के एक फैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "रोहित शर्मा शतक लगाएगा।" वहीं दूसरे फैन ने कहा, "मुंबई इंडियंस जीतेगी।"
मुंबई इंडियंस पांच बार चैंपियन रह चुकी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS
You may also like
Health Tips- इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए रूह अफजा, जानिए क्यों
VIDEO: IPL 2025 से विदाई से पहले रोहित शर्मा से मिला Bairstow को खास तोहफा, मुंबई इंडियंस के हेलमेट पर लिया ऑटोग्राफ
Jyotish Tips- हमारी कुंडली में 9 ग्रह का क्या होता हैं मह्त्व, जानिए इनके बारे में विस्तार से
Jyotish Tips- कुंडली में सूर्य मजबूत होने से क्या प्रभाव होता हैं, आइए जानते हैं
IPL 2025- IPL में इन खिलाड़ियों ने खेले हैं सबसे ज्यादा फाइनल, जानिए इनके बारे में