चंबा. हिमाचल प्रदेश में एक और हत्या की घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन के पति की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मौके का दौरा किया है। यह मामला जमीन विवाद से संबंधित है।
जानकारी के अनुसार, चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में यह हत्या हुई। चिकन डिनर से पहले साली और उसके पति ने यह वारदात की। मृतक की पत्नी रतो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रतो ने बताया कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ उनके घर आई थी। रतो के पति पुन्नू राम ने बहन और जीजा के लिए चिकन मंगवाया था। शाम 6 बजे, जब रतो रसोई में खाना बना रही थी, तब उसकी बहन और जीजा घर के पास की जमीन पर गए और वहां विवाद हुआ।
राज कुमार ने बेलचा उठाकर पुन्नू राम के सिर पर वार किया और फिर भाग गए। रतो देवी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक पुन्नू राम की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, महिला को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पति की तलाश जारी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने महिला से बातचीत की और जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like
दूसरी बेटी के जन्म के बाद हैवान बना आकिब, पत्नी का दबाया गला, ननद ने पिलाई चूहे मारने की दवा फिर… 〥
बड़ा कांड कर रहे थे दो जवान लड़कियां और तीन लड़के, अचानक वहां पहुंच जाती है पुलिस और फिर 〥
हरदोई में पत्नी ने भिखारी के साथ भागकर सबको चौंकाया
बहन ने 15 दिन बाद कब्र से निकलवाया भाई का शव, जांच में सामने आई हत्या की बात…खुले सनसनीखेज राज 〥
मेरा बॉयफ्रेंड ही बन गया मेरी बहन का पति.. सुहाग'रात से पहले दीदी को बताया तो हुआ कुछ ऐसा 〥