बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो अचानक से स्टार बन जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अचानक गायब हो जाते हैं। कई सितारे दशकों तक दर्शकों के दिलों में राज करते हैं, लेकिन कुछ की जिंदगी में ऐसे मोड़ आते हैं कि वे पूरी तरह से लापता हो जाते हैं।
आज हम आपको उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बताएंगे, जो लंबे समय से गायब हैं और जिनका कोई अता-पता नहीं है।
1. राज किरण
1980 के दशक में राज किरण एक प्रसिद्ध चेहरा थे। उन्होंने 'तेरी मेहरबानियां', 'घर हो तो ऐसा', 'बुलंदी' और 'कर्ज' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें काम नहीं मिला और वे डिप्रेशन में चले गए।
उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी में आई समस्याओं ने उन्हें पूरी तरह से फिल्म इंडस्ट्री से गायब कर दिया। ऋषि कपूर को पता चला था कि राज किरण अमेरिका के मानसिक अस्पताल में हैं, लेकिन उन्हें खोजने में असफल रहे। राज किरण 1999 से लापता हैं और उनकी स्थिति आज भी अनजान है।
2. जैस्मिन धुन्ना
1988 में आई हॉरर फिल्म 'वीराना' में जैस्मिन धुन्ना ने अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता। लेकिन इस फिल्म के बाद वह अचानक से गायब हो गईं। मीडिया में यह चर्चा है कि एक अंडरवर्ल्ड डॉन के कारण वह लापता हो गईं।
3. विशाल ठक्कर
टीवी अभिनेता विशाल ठक्कर ने 'टैंगो चार्ली' और संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में काम किया था। उन्होंने 'चांदनी बार' में तब्बू के बेटे का किरदार निभाया। लेकिन 2016 से वह भी लापता हैं। कहा जाता है कि वह अपनी मां से पैसे लेकर मूवी देखने गए थे और उसके बाद से घर नहीं लौटे।
4. मालिनी शर्मा
फिल्म 'राज' में भूत लड़की का किरदार निभाने वाली मालिनी शर्मा की यह पहली फिल्म थी। इसके बाद वह अचानक गायब हो गईं और कई सालों तक उनकी कोई खबर नहीं आई।
5. काजल किरण
काजल किरण ने कई फिल्मों में काम किया और ऋषि कपूर के साथ भी नजर आईं। उनका असली नाम सुनीता कुलकर्णी था। उनकी आखिरी फिल्म 'आखिरी संघर्ष' 1997 में आई थी। 27 साल बीत चुके हैं और वह गायब हैं। ऋषि कपूर ने 2016 में उनके बारे में पूछा था, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
You may also like
'इसी धरती ने नरेंद्र मोदी जैसा दूरदर्शी नेतृत्व दिया...', गुजरात के गति शक्ति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोले राजनाथ सिंह
Lonavala Rape: 23 साल की महिला को अगवाकर रात भर चलती कार में किया बलात्कार, तड़के सड़क पर फेंका, लोनावला में सनसनी
मैनचेस्टर टेस्ट: कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा शतक, लेकिन भारत की मुश्किलें अब भी कायम
सिर पर जूता रखकर मंगवाई माफी, थाने के सामने बीजेपी की पंचायत में युवक को तालिबानी सजा, कांग्रेस का आरोप
27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से