चंबा. हिमाचल प्रदेश में एक और हत्या की घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी चंबा अभिषेक यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में यह हत्या हुई है। चिकन डिनर से पहले साली और उसके पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी रतो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रतो ने बताया कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ मेहमान आई थी। रतो के पति पुन्नू राम ने बहन और जीजा के लिए चिकन मंगवाया था। शाम 6 बजे जब रतो रसोई में खाना बना रही थी, तब बहन और जीजा उसके पति के साथ घर के पास की जमीन पर गए और वहां विवाद हो गया।
राज कुमार ने हाथ में बेलचा उठाकर पुन्नू राम के सिर पर वार किया और फिर वहां से भाग गए। रतो देवी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक पुन्नू राम की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, महिला को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पति की तलाश जारी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने महिला से बातचीत की और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like
कॉपर बना दूसरा सोना, खनन के लिए कंपनियों में मची होड़, जानें कहां हैं दुनिया की 5 सबसे बड़ी खदानें
'हम इस तरह नहीं जी सकते', दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
ये 'फरार' इश्क : ऐसी मोहब्बत पर सिर पीट लेंगे, बेटी के ससुर से प्यार तो समधन फरार, सिलेंडर तक ले गई
यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 80
UP: पति की मांग पूरी नहीं कर सकी पत्नी तो कर दिया ये कांड, प्रताड़ित करने के काट दी उसकी चोटी और फिर करने लगा....