महिलाओं को अपने हाथों में मेहंदी लगाना बहुत पसंद है। जब भी घर में कोई शुभ अवसर होता है, महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। इस समय सावन का पावन महीना चल रहा है, और कई महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए मेहंदी का उपयोग कर रही हैं। कहा जाता है कि मेहंदी लगे हाथों से पूजा करने पर भोलेनाथ और पार्वतीजी जल्दी प्रसन्न होते हैं।
गहरे रंग की मेहंदी के लिए उपाय
1. मेहंदी घोलते समय उसमें उबली हुई चाय की पत्तियों का पानी मिलाने से रंग गहरा होता है। आप कॉफी पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं।
2. मेहंदी के मिश्रण में नीलगिरी का तेल डालने से गहरा लाल रंग प्राप्त होता है। पिपरमिंट ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. जिस दिन मेहंदी लगानी है, उससे एक दिन पहले मेहंदी का कोन तैयार कर लें। रातभर लोहे के बर्तन में रखने से मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है।
4. मेहंदी लगाने के बाद तवे पर लौंग भूनकर उसकी धुंआ में हाथों को सेंकने से भी रंग गहरा होता है।
5. आचार का तेल लगाने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है। इसे मेहंदी हल्की सूखने पर लगाना चाहिए। मेहंदी उतारने के बाद सरसों का तेल लगाने से रंग और भी अच्छा रहता है।
6. नींबू और चीनी का घोल भी मेहंदी के रंग को बढ़ा सकता है। इसे लगी हुई मेहंदी पर कॉटन बॉल से लगाना चाहिए।
मेहंदी के फायदे
मेहंदी केवल हाथों की सुंदरता को बढ़ाने का काम नहीं करती, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह शरीर को ठंडक प्रदान करती है, इसलिए गर्मियों में इसका उपयोग बढ़ जाता है। बालों में मेहंदी लगाने से वे मजबूत बनते हैं। यदि हाथों या पैरों में जलन या दर्द हो, तो मेहंदी लगाने से आराम मिलता है। हालांकि, यदि आपको मेहंदी से कोई एलर्जी है, तो इसे बिना डॉक्टर की सलाह के न लगाएं।
You may also like
अमेरिका के कोलोराडो प्रांत में आतंकी हमला, छह प्रदर्शनकारी यहूदी घायल
Wedding Fighting Video: शादी समारोह में कूलर को लेकर हुआ ऐसा झगड़ा, दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूसें, फेंकी कुर्सियां, देखें वीडियो
ऑपरेशन स्पाइडर वेब: ट्रक में लकड़ी के बक्से, बक्सों में किलर ड्रोन... जानें कैसे यूक्रेन ने रूसी एयरबेस पर किया पर्ल हार्बर जैसा हमला
PBKS vs MI Highlights: श्रेयस अय्यर ने मचाया तहलका, क्वालीफायर 2 में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
भीख ही नहीं, अब चोरी भी! YouTuber का आरोप, दुबई में खोए AirPods पहुंचे पाकिस्तान, निकल पड़ा चोरों को पकड़वाने