Next Story
Newszop

चहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए बेस्ट है कटोरी वैक्स', जाने इसे घर बनाने और लगाने का तरीका ⁃⁃

Send Push

पुरुषों के चेहरे पर लंबी लंबी मुछ और दाढ़ी उग आए तो वह और भी ज्यादा हैन्डसम लगते हैं। वहीं महिलाओं के चेहरे पर हल्की सी मुछ भी आ जाए तो उनकी सुंदरता में दाग लग जाता है। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान रहती हैं। इनसे उनका चेहरे काला और अजीब लगता है। ऐसे में अपने फेस को क्लीन करने के लिए महिलाएं वैक्स और थ्रेडिंग का सहारा लेती है।

image

अब थ्रेडिंग से बाल हटाने में दिक्कत ये है कि इससे बहुत दर्द होता है। वहीं चेहरे पर वैक्सिंग करवा लो तो वह लटक जाता है। इस स्थिति में चेहरे से बाल हटाने का सबसे बढ़िया उपाय कटोरी वैक्स होता है। इसकी सहायता से आप सेफ तरीके से चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

ऐसे बनाए कटोरी वैक्स

image

घर पर कटोरी वैक्स बनाने के लिए एक बर्तन में 5 चम्मच शक्कर, आधा चम्मच नींबू का रस, 3 3 चम्मच शहद और 4 चम्मच पानी लें। अब इन सभी चीजों को धीमी आंच पर गर्म करें। जब तक चीनी पिघल न जाए तब तक चम्मच चलाते रहें। इसके बाद चीनी और बाकी मिश्रण अच्छे से मिक्स कर लें।

ऐसे लगाए कटोरी वैक्स

image

जब भी चेहरे पर वैक्स लगाना हो तो पहले कटोरी वैक्स को सामान्य तापमान पर गर्म कर लें। अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद फेस पर टेल्कम पाउडर लगाएं। अब अपर लिप पर कटोरी वैक्स अप्लाइ करें। यदि आपके चेहरे के अन्य हिस्सों पर भी बाल है तो वहां भी इस वैक्स को लगा सकती हैं। बस इस बात का ध्यान रहे कि आप वैक्स की लेयर मोटी रखें। दरअसल इस वैक्स को बाद में खींचने के लिए हाथों का इस्तेमाल करना होगा। इसलिए वैक्स लेयर मोटी रखना जरूरी है।

image

वैक्स को हाथों से लगाते समय उसे हल्के हाथों से थपथपाएं। अब इसे कुछ सेकंड के लिए ऐसा ही रहने दें और फिर हाथ से ही खींच लें। चेहरे पर वैक्स हमेशा थोड़ी थोड़ी मात्रा में लगाएं। धीरे धीरे कर सभी हिस्से कवर करें। एक बार में एक ही हिस्सा करें। वैक्स निकालने के बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना न भूलें।

कटोरी वैक्स के लाभ

image

कटोरी वैक्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। इसे चेहरे पर लगाने के बाद बहुत समय तक बाल नहीं आते हैं। ये चेहरे की हेयर ग्रोथ कम करने का काम भी करता है। इसे करने के बाद फेस की टैनिंग भी कम हो जाती है। वहीं चेहरे पर ब्लैकहेड्स भी नहीं दिखते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now