Delhi Weather: दिल्ली NCR में शुक्रवार सुबह से लगातार तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में गिरावट आई है। हालांकि सुबह सुबह ऑफिस जाने वाले को परेशानी का सामना करना पड़ा है और जगह-जगह जाम लग गया है. दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा बारिश में ही निकल गये जायजा लेने.
रेड अलर्ट जारीमौसम के कारण 40 से अधिक उड़ानों को डायवर्ट किया गया है जबकि करीब 100 उड़ानों में देरी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटों के भीतर दिल्ली और आसपास के इलाकों में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और तेज आंधी आने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं।
घरों पर रहने की चेतावनी
IMD का कहना है कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने की संभावना है। लोग घर पर ही रहे। वहीं, गुरुवार को दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 59 फीसदी था, जो शाम 5:30 बजे घटकर 43 फीसदी हो गया।
You may also like
राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
पाक क्रिकेटरों पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक: बाबर आजम, रिजवान और शाहीन के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
'शादी हम किये हैं आते आप हैं.' बीवी को वकील संग रंगे हाथ कांस्टेबल ने पकड़ा, हाईवोल्टेज ड्रामे में पत्नी ने खुद को ऐसे किया डिफेंड 〥
मौसम दिखाएगा अब रौद्र रूप, 7 और 8 को प्रदेश में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का अपडेट 〥
10 मिनट ड्रॉप एंड गो के लिए अब स्टेशन पर यात्रियों से नहीं की जा सकेगी वसूली