Next Story
Newszop

नशे में हैवान बन जाता था बेटा; कलंकित कर दिया था रिश्ता, गर्दन पर वार कर मां ने कर दिया 'वध'!

Send Push

बिजनौर: बिजनौर की मंडावली पुलिस ने बेटे की हत्या करने वाली मां को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस को हत्यारोपी मां ने भरी आंखों से बताया कि बेटा नशे में हैवान बन जाता था और उसने मां-बेटे के पावन रिश्ते को कलंकित भी किया था। थाना मंडावली क्षेत्र के गांव श्यामीवाला में सात अगस्त की रात कमरे में सो रहे अशोक की हत्या कर दी गई थी। पिता चंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

रविवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की मां को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि अशोक नशा करने का आदी था और वह आए दिन नशे में परिजनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट करता था। अशोक ने नशे में कुछ दिन पूर्व उसके साथ अनैतिक कृत्य भी किया था।

गुरुवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद पति चंद्रपाल और बड़ा बेटा व बहू सोने चले गए थे। रात करीब 11 बजे अशोक नशे में घर लौटा और फिर से उसके साथ गलत हरकत करने लगा। आधी रात करीब साढ़े 12 बजे जब अशोक गहरी नींद में था, तब मां ने घर में रखी लोहे की पाठल से उसकी गर्दन पर कई वार कर दिए। मौके पर ही अशोक की मौत हो गई। वारदात में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी मां को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

एएसपी सिटी संजीव बाजपेई का कहना है कि अशोक नशे का आदी था और परिजनों के साथ अभद्रता व मारपीट करता रहता था। अशोक अपनी मां के साथ अनैतिक कृत्य कर चुका था। सात अगस्त को भी दोबारा उसने अनैतिक कृत्य करने का प्रयास किया। जिस पर गुस्से में मां ने उसकी हत्या कर दी। मां की निशानदेही पर पाटल व खून में सने कपड़े बरामद कर लिए है।

Loving Newspoint? Download the app now