‘वह स्त्री है। वह कुछ भी कर सकती है।’ ये डायलॉग आप सभी ने कई बार सुना होगा। इसमें काफी हद तक सच्चाई भी है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में एक बंदर सब्जी तुड़वाने में महिला की मदद करता दिखाई दे रहा है। आमतौर पर बंदर अपनी शरारत के लिए जाने जाते हैं। इन्हें घर में पनाह दे दी जाए तो ये पूरा घर तहस नहस कर देते हैं। हालांकि जब घर स्त्री का हो और कमांड उसके हाथ में हो तो बात कुछ अलग होती है।
अपने घर को कैसे मैनेज करना है और किस से क्या काम निकलवाना है ये बात एक महिला अच्छे से जानती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो इस बात का सबूत भी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बंदर महिला के बगल में बैठ सब्जियां तोड़ रहा है। दिलचस्प बात ये रहती है कि वह ये कम बड़ी ही फुर्ती के साथ करता है। उसे देख ऐसा लगता है मानो यह बंदर सब्जी तोड़ने में एक्सपर्ट है।
सोशल मीडिया पर सब्जी काटते हुए बंदर का यह वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। बंदर को ऐसा करता हुआ देख हर कोई हैरान है। बंदर न तो सब्जी से खेल रहा है और न ही उसे खा रहा है। बल्कि वह तो महिला की मदद करते हुए बड़े आराम से सब्जियां तुड़वा रहा है। ऐसे नजारे रोज रोज देखने को नहीं मिलते हैं। यही वजह है कि यह बंदर अब सोशल मीडिया पर स्टार बन गया है। इसे देख हर महिला यही सोच रही है कि काश हमारे पास भी घर के कामों में हाथ बंटाने वाला ऐसा एक बंदर होता।
इस शानदार वीडियो को ट्विटर पर आईआरएस अमन प्रीत ने शेयर किया है। वीडियो साझा करते हुए वे कैप्शन में लिखती हैं – ‘ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं !! नारी शक्ति’। चलिए पहले आप भी फटाफट यह दिलचस्प वीडियो देख लीजिए।
वैसे आपको ये वीडियो पसंद आया तो इसे शेयर करना न भूले।
You may also like
उत्तर प्रदेश में अब राशन कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूर, इस आईडी कार्ड से मिलेगा सभी योजनाओं का लाभ
रात को पैरों को सिर्फ 5 मिनट पानी मे डुबोएं, मधुमय किडनी समेत 36 बीमारियों को दूर भगाएं• ⤙
8वें वेतन आयोग का गठन: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
इस पौधे की कीमत हीरे से भी ज्यादा है,. कहीं मिल जाये तो तुरंत सम्पर्क करो ⤙
कैमूर : स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल