Himachali Khabar
हरियाणा की बड़ी खबरों में भिवानी जिले से है। जहां पर नकली सरसों का गोरखधंधा उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में भिवानी की चारा मंडी में नकली सरसों को लेकर अधिकारियों ने एक गोदाम पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान 1930 बैग नकली सरसों बरामद की है, बताया जा रहा है कि इसे असली सरसों में मिलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। मंडी से 8 फर्मों के सैंपल भी लिए गए हैं और गोदाम को सील कर दिया गया है। इस मामले की अधिकारी जांच करने में जुट हुए हैं।
जानकारी के अनुसार भिवानी के अंदर मिट्टी जैसे पदार्थ से बनी इस नकली सरसों को अच्छी सरसों में मिलावट के लिए प्रयोग किया जा रहा था। अवैध तरीके से चल रहे गोदाम की जैसे ही सूचना लगी अधिकारियों की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ संदीप मलिक और पुलिस के साथ रेड की। इस छापेमारी के बाद इस गोदाम को सील कर दिया। इससे पहले मंडी से 7 फर्मों के सैंपल लिए गए और ये सैंपल हरियाणा वेयर हाउस को भेज दिए। जिनकी लैब में जांच करवाई जाएगी।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ संदीप मलिक के नेतृत्व में जांच टीम पहुंची। इस टीम में डीएमइओ श्याम सुंदर, मार्केट कमेटी सचिव अनिल कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ संजय कुमार, वेयर हाउस डीएम दिलबाग सिंह मलिक, जीएसटी विभाग के एइटीओ आशुकेश, वेयर हाउस से गुरु प्रसाद, श्रीराम, अनिल एमएस आदि शामिल रहे।
नकली सरसों के भरे हुए 1930 बैग मिले
जानकारी के मुताबिक इस गोदाम में नकली सरसों के भरे हुए 1930 बैग मिले है। इसी के साथ ही 564 बैग खाली मिले हैं। नकली सरसों के बैग 50 किलो हैं और जो खाली बैग मिले हैं उनका मार्का भी वही है। जानकारी के अनुसार बताय जा रहा है कि मंडी की कालिया, बलबीर सिंह रतन सिंह नामक फर्म का यह गोदाम है पर जांच टीम ने फर्म के मालिक को बुलाया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और कहा कि यह उनका गोदाम नहीं है।
किराये पर लिया था गोदाम
यहां पर दो माह पहले ही यह गोदाम किराये पर लिया गया था। यहां पास बने होटल मालिक का यह गोदाम है। मंडी की एक फर्म ने ही इस गोदाम को किराए पर लिया है। इस गोदाम का नकली सरसों के गोदाम के रूप में प्रयोग किया जा रहा था।
You may also like
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर यूपी से पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया
भारत-फ्रांस के बीच 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद का सौदा पूरा
मणिशंकर अय्यर के बयान को भाजपा ने बताया असंवेदनशील
श्रीलंका में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, आरोपित सात दिन की पुलिस हिरासत में
मणिपुर में उगाही में लिप्त दो कुख्यात उग्रवादी गिरफ्तार