बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। 17 साल की लड़की को 16 साल के लड़के से प्यार हो गया। दोनों ने घर से भागकर शादी की, फिर लड़की प्रेग्नेंट हो गई। जानिए फिर क्या हुआ?
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग प्रेमी प्रेमिका ने घर से भागकर शादी कर ली। प्रेमिका गर्भवती हुई तो बवाल मच गया और दोनों के परिवार वाले आपस में भिड़ गए। रविवार को गर्भवती प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया, उसने चीख चीख कर कहा कि मैं अपने प्रेमी के साथ नही रहूंगी तो मर जाऊंगी। मुझे उसी के साथ जीना है। लड़की ने कहा कि मेरी मां मुझे तेजाब से जलाने की धमकी दे रही है, मैं अपने घर नहीं जाऊंगी, अपने पति के साथ ही रहूंगी। बता दें कि लड़की की उम्र 17 साल है और लड़के की उम्र 16 साल है।
सिकंदरपुर में एक दुकान में काम करने वाले 16 साल के लड़के और उसी रास्ते से स्कूल जाने वाली 17 साल की लड़की के बीच प्यार हो गया। लड़की दसवी कक्षा की छात्रा है जो स्कूल जाते और लौटते वक्त रोज कुछ न कुछ सामान उस दुकान से खरीदती थी और इसी बीच दोनों ने एक दूसरे को दिल दे दिया। फिर बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया। दोनो घर छोड़कर समस्तीपुर भाग गए और वहां के एक मंदिर में शादी रचा ली। पिछले छह महीने से ये सब चल रहा था।
लड़की के परिवार वालों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की को समस्तीपुर से बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया था। न्यायालय में 164 के तहत अपने बयान में लड़की ने कहा कि वह घर से झगड़ा करके अपनी मौसी के घर गई थी। कुछ दिन अपने घर में रहने के बाद लड़की फिर से अपने प्रेमी के घर भाग गई। इसपर लड़की की मां लड़के के घर गई और जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखकर लड़का फरार तो हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। महिला कल्याण मंच की टीम को नाबालिग बच्चों ने खुद को विवाहित बताया और लड़की ने तीन महीने के गर्भ होने की बात कहते हुए अपने प्रेमी के साथ उसके घर में रहने की जिद पकड़ ली। लड़की ने बताया कि चार महीने पहले उसने अपने प्रेमी संग शादी की थी और वह प्रेग्नेंट है। लड़की ने बताया कि मेरी मां ने तेजाब से मेरे चेहरे को जलाने की धमकी दी है। मां ने बाल काटने की धमकी देते हुए पिटाई की तो वह घर छोड़कर प्रेमी के घर चली आई।
लड़की की मां ने कहा कि चार महीने पहले सुरेश मेरी पुत्री को घर भगाकर अपने साथ ले गया था। मैं उसे खोज रही थी और वह सुरेश के घर मिली। लड़के की मां ने कहा कि पहले भी जब दोनों घर से भागे थे तब उन्होंने लड़की को समस्तीपुर से बरामद कर पुलिस को सपुर्द कर दिया था। मैंने कहा था कि जब तुम्हारी मां बोलेगी तभी हम रखेंगे। एक माह बाद वह हमारे घर आ गई और बताया कि वह गर्भ से है तो मैंने अपने घर में आसरा दे दिया। अगर उसके परिजन चाहें तो लड़की को ले जा सकते हैं वरना वह उसे अपनी बहू मानने को तैयार हैं। लड़की ने साफ-साफ कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं मर जाउंगी लेकिन यही रहूंगी।
दूसरी तरफ, लड़की की मां ने साफ इनकार कर दिया कि वह उस लड़के को अपना दामाद नहीं मानेगी। लड़का स्मैक गांजा पीता है। मुझे अपनी लड़की को लड़के के पास नहीं रखना है। उसने कहा कि वह कोर्ट जाएगी और अपनी बेटी को वापस लाएगी।
You may also like
फिल्म 'Final Destination: Bloodlines' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
Ana de Armas और Tom Cruise के बीच की पेशेवर साझेदारी पर चर्चा
राहुल गांधी के दौरे से नहीं पड़ेगा फर्क, बिहार की जनता एनडीए के साथ : संगीता कुमारी
मिर्जापुर के राजकुमार मिश्रा ने रचा इतिहास, ब्रिटेन के वेलिंगब्रो टाउन के बने मेयर
'सेना और महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं', इरफान अंसारी का भाजपा पर हमला