ये दुनिया बहुत बड़ी है और इसमें आए दिन अजीब अजीब घटनाएं भी होती रहती है। अब 15 साल के इस बच्चे को ही ले लीजिए। इस बच्चे को पिछले 8 सालों से कोई गंध नहीं आती थी। हाल ही में इसकी नाक से बदबूदार तरल पदार्थ बहने लगा। ऐसे में जब इसके पेरेंट्स से डॉक्टर के पास रह गए तो बेटे की नाक की तकलीफ का कारण जान हैरान रह गए। दरअसल डाक्टरों ने पाया कि इस बच्चे की नाक में बंदूक की एक गोली फंसी हुई है। हैरत की बात तो ये थी ये यह गोली बच्चे की नाक में पिछले 8 सालों से थी। बच्चे या पेरेंट्स को इसकि जानकारी तक नहीं थी।
एक बच्चे की नाक में आठ साल तक गोली फंसे रहने की बात नामुमकिन सी लगती है, लेकिन ये मामला JAMA ओटोलैरिंजोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी जर्नल में पब्लिश हुआ है। इसमें छपी खबर के मुताबिक बच्चे की नाक में बंदूक की गोली 8 सालों तक रही। इसकी वजह से उसे कोई गंध भी नहीं आती थी। हाल ही में नाक में फंसी गोली के चलते उसकी नाक से बदबूदार तरल पदार्थ बाहर बहने लगा था।
जब बच्चा अपनी परेशानी लेकर पहली बार डॉक्टर पास पहुंचा तो उन्होंने बच्चे की नाक में टयूब कैमरा लगाकर जांच शुरू की। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । उन्होंने पाया कि नाक में कुछ तो समस्या है। इसे टरबिनेट हाइपरट्रॉफी (Terbinate Hypertrophy) कहा जाता है जिसमें नाक सूज जाती है। इसके बाद डॉक्टरों ने जब बच्चे का सीटी स्कैन किया तो नाक की कैविटी में 9mm की गोलाकार सरंचना दिखाई दी। इसे नाक की सर्जरी कर बाहर निकाल गया।

बच्चे के घरवालों ने बताया कि जब उनका बेटा 8 या 9 साल का था तब उसे बंदूक की गोली लगी थी। तब ऐसे कोई लक्षण दिखे नहीं थे तो हमने किसी डॉक्टर को नहीं दिखाया था। हालांकि अब गोली फंसे होने के कारण कई लक्षण दिख रहे हैं। वैसे नाक के बीच गोली को खोजना डाक्टरों के लिए भी बहुत मुश्किल था। गोली के ऊपर नए टिश्यू पूरी तरह घेरा बना चुके थे। ऐसे में डॉक्टर को इन हेल्दी दिखने वाले टिश्यू को ऑपेरशन के जरिए हटाना पड़ा और तब जाकर उन्हें गोली की सही लोकैशन पता चली। इसके बाद उन्होंने बच्चे की नाक से गोली बाहर निकाल दी।
यह पूरा मामला बहुत चौंकाने वाला है। ऐसा कम ही सुनने को मिलता है कि किसी के शरीर में बंदूक की गोली है और उसे कई सालों तक इसकि भनक तक नहीं है।
You may also like
सुबह खाली पेट पानी पीने के 7 जबरदस्त फायदे, दिन की शुरुआत करें सेहतमंद तरीके से!
8th Pay Commission: आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी? पूरा कैलकुलेशन
मदर्स डे 2025: मां को दें मोदी सरकार की इन 6 योजनाओं का तोहफा, मिलेगा सशक्त जीवन
ट्रंप ने कश्मीर पर फिर छेड़ा मध्यस्थता का राग, भारत ने हमेशा ही खारिज किया है
वीर अब्दुल हमीद की तरह हम भी देश के लिए हर कुर्बानी को तैयार : जमील आलम