भोला पांडे, फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में नाबालिग बेटी और उसकी सहेली के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप सहेली के सौतेले पिता पर है। यही नहीं नाबालिगों को एक महिला को सौंपकर उनसे देह व्यापार भी कराया जा रहा था। मामला चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सामने आने पर पुलिस हरकत में आई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला की भूमिका की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार, पीड़िता एनआईटी एरिया में अपने परिवार के साथ रहती है। उसके घर सहेली आती जाती थी। आरोप है कि नाबालिग का सौतेला पिता बेटी और उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहता था। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सदस्य सुनील यादव ने बताया कि पीड़िता की सहेली ने उसे भूड कॉलोनी में एक महिला के घर पहुंचाया। वहां महिला ने पीड़िता को शराब पिलाई। फिर उसे अलग-अलग लोगों के पास भेजा। महिला इसके बदले 1200 रुपये लेती थी। जांच में सामने आया है कि दोनों पीड़िताओं के साथ रेप हुआ। इस मामले में एक मंदिर के पुजारी का भी नाम सामने आ रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में उसे क्लीन चिट मिल गई। 17 अप्रैल को लापता हुई थीं नाबालिगदो किशोरी 17 अप्रैल को डबुआ इलाके से लापता हो गई थीं। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने पांच दिन तक कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद परिजन शिकायत लेकर चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के पास पहुंचे। सीडब्ल्यूसी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने तीन दिन में एक लड़की को बरामद कर लिया। उसने बताया कि उनकी एक सहेली ओल्ड फरीदाबाद की एक कॉलोनी में महिला के पास है। महिला पैसों के लिए शारीरिक शोषण करा रही है। नशे में मिली थी नाबालिगसीडब्ल्यूसी के मुताबिक, सहेली का सौतेला पिता अपनी बेटी और उसकी सहेली दोनों के साथ दुष्कर्म करता था। सीडब्ल्यूसी के सदस्य सुनील यादव ने बताया कि लापता बच्ची के मां-बाप को जब वह मिली, तब काफी नशे में थी। बच्ची के बयान के बाद ओल्ड फरीदाबाद पुलिस में संयुक्त रूप से कार्रवाई की। महिला के घर पर छापेमारी की। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान एक जोड़ा आपत्तिजनक हालत में पुलिस को मिला। पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। डबुआ थाना प्रभारी महावीर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
You may also like
'दुश्मन देश की तरफदारी' पड़ी भारी, मुंबई में तीन युवक गिरफ्तार
गुजरात : पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पालनपुर में जन आक्रोश रैली
सपना चौधरी ने 'जबर भरोटा' पर लचकाई ऐसी कमर कि फैंस के छूटे पसीने! देसी क्वीन का तूफानी डांस वीडियो मचा रहा गदर!
कोचिंग सेंटर में प्यार! फिर लिव इन में लिये खूब मजे, अब फ्रिज में खत्म हो गई कहानी ⤙
New US SEC Chair Paul Atkins Calls for Clear Regulations for Crypto Sector