Next Story
Newszop

हार्ट अटैक वाला 1300 Kg नकली पनीर जब्त, डॉ. सुरभि जैन ने बताया 5 सेकंड में जांच का तरीका, बचेगी एक-एक जान

Send Push
कई सौ साल से हम पनीर खाकर अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं। यह मसल्स, बाल, स्किन को मजबूत बनाने वाला प्रोटीन देता है। इसमें हड्डियों के लिए आवश्यक कैल्शियम भी होता है। कुछ देसी हेल्थ एक्सपर्ट यह भी मानते हैं कि इसमें थोड़ा विटामिन डी और बी12 भी होता है। लेकिन अब बाजार में नकली पनीर आ गया है, जिसे अनजाने में खाकर हार्ट अटैक आ सकता है।

दूध और घी के बाद अब नकली पनीर पकड़े जाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार फूड सेफ्टी टीम ने पंजाब के पटियाला में 1300 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया है। नकली पनीर कई बार खतरनाक केमिकल, प्रीजर्वेटिव, ऑयल से बनाया जाता है।

नकली पनीर कैसे पता करें? डाइटिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट और लैक्टेशन कंसल्टेंट डॉ. सुरभि जैन ने मिलावटी पनीर खाने के खतरनाक साइड इफेक्ट और इसे पहचानने के तरीके बताए हैं। इन टेस्ट को करने में आपको मुश्किल से 5 सेकंड का वक्त लगेगा।
सरकार को भी चिंता​ ​
ऑनलाइन मिल रहा है नकली पनीर image

अगर आप प्रोटीन के इस नेचुरल सोर्स को ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो फंसने का काफी खतरा है। क्योंकि पनीर के नाम पर नकली पनीर आ रहा है, जिसे एनालॉग या सिंथेटिक पनीर कहते हैं। पैकेट पर यह लिखा भी होता है, लेकिन अक्सर लोग इसपर ध्यान नहीं देते और कई बार लिखा भी नहीं होता।


कैसे बनता है फेक पनीर? image

डॉ. सुरभि जैन ने बताया कि यह शुद्ध दूध से नहीं बना होता। इसमें वेजिटेबल फैट, स्टार्च, मिल्क सॉलिड और कई बार सिंथेटिक एडिक्टिव होते हैं। जिसके अंदर प्रोटीन व कैल्शियम कम होता है और कार्ब्स व ट्रांस फैट ज्यादा होता है। सस्ता होने की वजह से यह सुपरअनहेल्दी अधिकतर जगह इस्तेमाल किया जाता है।


हार्ट अटैक का खतरा image

इसे खाने से ब्लोटिंग, गैस, डायरिया, पोषण की कमी होना आम है। सिंथेटिक एडिक्टिव और प्रीजर्वेटिव की वजह से एलर्जी भी हो सकती है। इसका हाई ट्रांस फैट लंबे समय तक सेवन करने पर दिल खराब कर सकता है और हार्ट अटैक आ सकता है। क्योंकि यह हाइड्रोजेनेटेड वेजिटेबल ऑयल से बना होता है, जो नसों को ब्लॉक कर देता है।


नकली पनीर को कैसे पहचानें?​

किडनी-लिवर होगा डैमेज image

सबसे बड़ा साइड इफेक्ट टॉक्सिन एक्सपोजर है। इसके अंदर कई जहरीले विषाक्त पदार्थ व केमिकल हो सकते हैं। जो कि शरीर में इंफ्लामेशन पैदा करते हैं और मोटापा बनाते हैं। इसके साथ इम्युनिटी कमजोर हो सकती है और लिवर व किडनी डैमेज का सामना भी करना पड़ सकता है।


नकली पनीर की पहचान का तरीका image

टेक्सचर: ऐसा पनीर छूने में थोड़ा रबर जैसा महसूस होता है और इसमें मुलायम, क्रीमी और असली पनीर का एहसास नहीं होता।टेस्ट: नकली पनीर चखने पर असली की तरह ताजगी और दूध का फ्लेवर नहीं स्वाद आता।वाटर टेस्ट: पनीर के एक टुकड़े को गर्म पानी में डालें। तेल से बना नकली पनीर पिघलने लगेगा या फिर चिपचिपा हो जाएगा।


इन वेज फूड से भी ले सकते हैं प्रोटीन image

सोया चंक्सटेम्पेहदालेंअमरंथक्विनोआकद्दू के बीजडिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Loving Newspoint? Download the app now