Next Story
Newszop

Delhi Weather: दिल्ली-नोएडा में मौसम हुआ मेहरबान, अगले सात दिन तक नहीं चलेगी लू, IMD ने अलर्ट लिया वापस

Send Push
नई दिल्ली: गर्मी से थोड़ी राहत देने वाली खबर मंगलवार को मिली है। आईएमडी ने 16 से 18 अप्रैल तक जारी हुए लू के अलर्ट को वापस ले लिया। अब अगले सात दिनों तक लू की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान इस दौरान 38 से 41 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में गर्मी तो रहेगी, लेकिन लू नहीं चलेगी। सतही हवाएं तेज चलने की वजह से ऐसा हुआ है। जिसकी वजह से तापमान कंट्रोल में रहेगा। कल कैसा रहा दिल्ली का मौसम?आम तौर पर अप्रैल के आखिरी 15 दिन अधिक गर्म रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है। मंगलवार को सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई। इसके बाद तेज धूप खिल आई। जिसकी वजह से दोपहर में पसीनों वाली गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 30 से 66 प्रतिशत तक रहा। नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, पीतमपुरा में 27.4 डिग्री रहा। वहीं आया नगर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा। आज चलेंगी तेज हवाएंपूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। जमीनी सतह पर तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 20 किमी प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। 17 व 18 अप्रैल को आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। 18 अप्रैल को हवाएं अधिक तेज चलेंगी। इनकी गति 40 किमी तक जा सकती है। 17 व 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री तक रह सकता है। 19 व 20 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। 19 अप्रैल को हवाएं 20 से 40 किमी प्रति घंटे और 20 अप्रैल को 15 से 25 किमी प्रति घंटे तक रह सकती हैं। 21 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। हवाएं कमजोर रहेंगी। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री तक रह सकता है। तीन दिन गर्मी फिर बदलेगा मौसमस्काईमेट के अनुसार गर्म मौसम की स्थिति तीन दिन बनी रह सकती हैं। 16 से 19 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रह सकती है। वीकेंड पर तेज सतही हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में थोड़ी कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। अप्रैल का सेकंड हाफ अधिक गर्म रहता है। बीते 10 सालों में दिल्ली में छह बार अप्रैल में तापमान 42 डिग्री से ऊपर गया है। हर बार यह सेकंड हाफ में रहा। अब दिल्ली में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गर्मी पीक पर हो सकती है। 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच रहा है। इसके असर से पंजाब और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम बनने की संभावना है। इससे एक पूरब पश्चिम ट्रफ निकलेगी। यह दिल्ली के पास से गुजरेगी। इस ट्रफ की स्थिति में हलचल के कारण कल देर रात या 17 अप्रैल की सुबह हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, यह बारिश बहुत कम होगी और बढ़े तापमान में कोई खास राहत नहीं दे पाएगी।
Loving Newspoint? Download the app now