शादाब रिजवी, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में शुक्रवार को बिना अनुमति के मस्जिद बनाने से रोकने को पहुंची पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करने के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रोकर उसे सील कर दिया। इस मामले में नामजद एफआईआर दर्ज की। शनिवार को मुख्य आरोपी डॉक्टर मुंतज़िर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी नामजदों की पुलिस तलाश कर रही है।बदायूं पुलिस के मुताबिक अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में एक मस्जिद का निर्माण कर लिया गया। पुलिस को जानकारी हुई कि वहां पर नमाज पढ़ने की तैयारी है। दरोगा राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, बलराम सिंह और कांस्टेबल सोबित कुमार जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जहां एक मस्जिद का निर्माण कार्य चलता पुलिस को मिला। मौके पर मौजूद डॉक्टर मुंतजिर खां पुत्र नवी दाद खां, रेहान पुत्र बन्ने, और दो अन्य व्यक्तियों से से निर्माण की अनुमति पत्र मांगा। पुलिस का कहना है कि उन्होंने बताया कि अनुमति नहीं ली गई है। पुलिस ने निर्माण रोकने के लिए मस्जिद का गेट खोलने को कहा। आरोप है कि मौजूद लोगों ने गेट खोलने से साफ इनकार कर दिया। विरोध किया। पुलिस पार्टी से गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की। दरोगा का कहना है कि आरोपियों ने कहना था कि यह जमीन उनकी निजी है। उन्होंने मस्जिद बनाई है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और निर्देशों की अवहेलना के तहत आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। पुलिस ने मस्जिद सील कर दी गई है। आज पुलिस ने मुंतजिर को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ अलापुर उदयवीर सिंह ने बताया कि बाकी के नामजदों की तलाश की जा रही है।
You may also like
'पापा विधायक हैं हमारे, ऐसे कैसे चालान काट दोगे', अमानतुल्लाह के बेटे ने … ⑅
पवित्र जल पिलाया-फिर 7 दिन तक बेहोश महिलाओं से बनाए संबंध, साथियों संग मिलकर तांत्रिक ने किया ये कांड ⑅
महिला के ऊपर से गुज़र गई तेज़ रफ्तार ट्रेन, फिर जो हुआ, वो किसी चमत्कार से कम नहीं है….!! ⑅
निशिकांत दुबे के बयान से भाजपा ने किया किनारा, जेपी नड्डा बोले- पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती
कब्र से गायब हो रहे शव, सिर काटकर ले जा रहे तस्कर, लोगों में दहशत ⑅