काके दी हट्टी दिल्ली के सबसे मशहूर शुद्ध शाकाहरी ढाबों में शामिल काके दी हट्टी स्थानीय लोगों के बीच काफी मशहूर है। ये फेमस ढाबा चार पीढ़ियों से लोगों को स्वादिष्ट खाना खिला रहा है। यहां ऑथेंटिक खाना हर किसी की जुबान पर मानों चढ़ चुका है। जगह : दिल्ली 6, चांदनी चौक क्या खा सकते हैं: धुआंदार नान, गोभी का पराठा, आलू प्याज नान, पनीर नान, अमृतसरी थाली, प्रामाणिक पंजाबी भोजन।
राजिंदर दा ढाबा राजिंदर दा ढाबा दिल्ली के सबसे पुराने और फेमस ढाबों में शामिल है। मुंह में घुल जाने वाला यहां का चिकन और बटर नान का कॉम्बिनेशन, राजिंदर दा ढाबों को काफी समय से लोकप्रिय बना रहे हैं। इस तरह का एक आसान और जल्दी से मिलने वाला ढाबा, ऑफिस जाने वालों, खाने के शौकीनों, नॉन वेज और वेज लवर्स के लिए वरदान है। स्थान : एबी-14, डीडीए मार्केट, सफदरजंग एन्क्लेव, नई दिल्ली क्या टेस्ट कर सकते हैं: मखमली मछली, वेज मलाई टिक्का, सती चिकन, चिकन कलमी, गौलौती कबाब, चिकन बुराह।
प्रेम ढाबा

दिल्ली की ये इंस्टेंट लोगों की भूख शांत करने वाली जगह वेज और नॉन वेज दोनों के लिए बेस्ट है। नार्थ इंडियन खाना तो यहां बेस्ट मिलता है। आप यहां मक्खन वाली दाल मखनी, कई पनीर डिशेस का आनंद उठा सकते हैं और मटन करी तो यहां की मस्त है। अंदर से ये जगह आपको साधारण सी लगेगी, लेकिन खाने में हर किसी को टक्कर देती है। कहां है : 11139, न्यू रोहतक रोड, ब्लॉक 69डी, डोरी वालन, करोल बाग, नई दिल्ली, दिल्ली 110005क्या खा सकते हैं: चिकन टेंडर्स, मसाला चाप, दाल मक्खनी, चिकन मलाई टिक्का, तवा चिकन, अफगानी चिकन।
वैष्णो पंजाबी ढाबा
हर नार्थ इंडियन को यहां एक बार जरूर जाना चाहिए, यहां का लोकप्रिय शाकाहारी खाना लोगों को बेहद पसंद आता है। ये ढाबा ना केवल टेस्ट में स्वड़सीहत है बल्कि डिशेस का प्रेसेंटेशन भी लोगों को काफी पसंद आता है। यहां फूड इन्फ्लुएंसर को भी काफी ज्यादा देखा जाता है। लोग यहां वीडियो बनाकर अपने इंस्टा पर अपलोड करते हैं। छोटे-मोटे मौकों के लिए ये जगह एकदम सही है।
कहां है: ई-16/289, प्रदीप भाटिया मार्ग, पॉकेट 16, सेक्टर 8, रोहिणी, दिल्ली, 110085क्या खा सकते हैं: पनीर टमाटर, पनीर भुर्जी, मलाई कोफ्ता, बटर नान, पनीर बटर मसाला।
कुंदन ढाबा

दिल्ली में एक और लोकप्रिय ढाबा है, जहां देर रात का खाना और नॉर्थ इंडियन डिशेस माहिर हैं। करोल बाग की व्यस्त सड़कों के बीच, यहां काफी ज्यादा लोगों की भीड़ रहती है। कुंदन ढाबा ऑफिस वालों के बीच एक परफेक्ट जगह है। स्थानीय लोगों द्वारा भी इसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कहां है: 6097/2, पदम सिंह रोड, ब्लॉक नंबर 2, देव नगर, करोल बाग, नई दिल्ली, दिल्ली 110005क्या खा सकते हैं: राजमा मसाला, दाल मखनी, मलाई चिकन, कबाब, तंदूरी चिकन, बटर चिकन।
You may also like
भारत पाकिस्तान संघर्ष पर सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले निजी यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफ़ेसर गिरफ़्तार
बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
साले को मारने की फिराक में घूम रहे जीजा को पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार