नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश किया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स भी बरामद किए हैं।
इससे पहले दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज मामले में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, सभी टीमों द्वारा एक साथ की गई समन्वित कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से पकड़ा गया। अभियान से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विभिन्न राज्यों से कम से कम 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है और संयुक्त दल उनकी भूमिका की जांच कर रहा है।
सूत्र ने बताया, ‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे।’ दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। इससे पहले दिन में, झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) और प्रवक्ता माइकल राज एस. ने बताया, ‘दिल्ली और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान रांची के एक हॉस्टल समेत कई स्थानों पर चलाया जा रहा है। आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Delhi Police has arrested a total of five terrorists from different states. Police have also recovered some parts used in the making of IED: Delhi Police Sources https://t.co/jfEK2v2bel pic.twitter.com/T2pGcBW5xi
— ANI (@ANI) September 11, 2025
सूत्र ने बताया, ‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे।’ दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। इससे पहले दिन में, झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) और प्रवक्ता माइकल राज एस. ने बताया, ‘दिल्ली और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान रांची के एक हॉस्टल समेत कई स्थानों पर चलाया जा रहा है। आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
You may also like
Rajasthan: अतिरिक्त कैमरों को लेकर राज्यपाल से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, लगा दिया ये गंभीर आरोप
1 लाख के निवेश` से तैयार कर सकते हैं 1 करोड़ का फंड बस जान लें निवेश का ये फॉर्मूला
ऐतिहासिक फैसलाः महिला वनडे विश्व कप में अंपायर और रेफरी सिर्फ महिलाएं होंगी, तीन भारतीयों को मौका
बांग्लादेश: ढाका यूनिवर्सिटी में जमात-ए-इस्लामी की जीत भारत के लिए चिंता की बात क्यों?
राजधानी जयपुर में पर्यटन को मिलेगा नया अनुभव! शुरू होगी हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस सेवा, लंदन तक छाया राजस्थान