'हेरा फेरी 3' एक्टर सुनील शेट्टी एक विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में पति-पत्नी के बीच तालमेल और जिम्मेदारियों के संतुलन पर बात की थी। एक्टर ने कहा था कि पत्नी को यह समझना चाहिए कि अगर पति अपना करियर बनाने में व्यस्त है, तो उसे बच्चे पर ध्यान देना चाहिए। अब इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और सुनील शेट्टी से चुप रहने के लिए कहा है।
दरअसल, सुनील शेट्टी ने 'पिंकविला' को इंटरव्यू दिया और उसमें कई चीजों पर बात की। इन्होंने शादी और तलाक पर कहा था कि आजकल के बच्चों में धैर्य है ही नहीं। शादी कुछ समय के बाद एक समझौता होता है, जहां आपको एक-दूसरे को समझना होता है, एक-दूसरे के लिए जीना होता है। फिर एक बच्चा आता है और पत्नी को ये जानना जरूरी है कि पति करियर बनाएगा तो बच्चे को मैं देख रही हूं। पति, जाहिर तौर पर, साथ में देखेगा। पर आज कल सब चीजों में प्रेशर बहुत हो गया है।
सुनील शेट्टी की आलोचना हो रही है
अब सुनील शेट्टी के इस बयान पर लोगों का माथा ठनक गया। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक्टर को लताड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'इनको अब बोलना बंद कर देना चाहिए।' एक ने लिखा, 'भाई ये अपनी इमेज खुद खराब कर रहा है। कभी-कभी चुप रहने में ही समझदारी होती है।' एक ने लिखा, 'पीआर टीम ने इनको सलाह नहीं दी क्या?' एक ने लिखा, 'उनके लुक्स या उनके किरदारों से धोखा मत खाइए। सुनील 60+ के हैं और उनकी सोच भी अपने उम्र के कई लोगों जैसी ही है।'
सुनील शेट्टी की फिल्में
सुनील शेट्टी ने इसके पहले एक और इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने सी सेक्शन से नॉर्मल डिलीवरी को ज्यादा दर्दनाक बताया था। इस पर भी उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ा था। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'हंटर 2' अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें वह एसीपी विक्रम सिन्हा की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, वह प्रियदर्शन की मूवी 'हेरा फेरी 3' में भी दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।

You may also like
भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर अजहरुद्दीन ने कहा- हमें इन परिस्थितियों में पाक के साथ नहीं खेलना चाहिए
महाराष्ट्र : सतारा जिले के लाभार्थियों को मिला आशियाना, घर का सपना हुआ साकार
पांचवें टेस्ट के लिए सौरव गांगुली ने कोच गंभीर को दी इस स्पिनर को खिलाने की सलाह
गोरखनाथ मंदिर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने तमिलनाडु दौरे के दौरान तमिल गौरव का किया सम्मान: सुयंबु करुप्पास्वामी सिद्धर