मुंबई: ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 63वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में एमआई ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पूरी पारी के दौरान दिल्ली के गेंदबाजों का दबदबा था। लेकिन आखिरी 2 ओवर में मुंबई ने सब कुछ पलट दिया। मुंबई ने दो ओवर में 48 रन बना डाले। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बोर्ड पर लगा दिए। दिल्ली कैपिटल्स को 181 रन का टारगेट दिया। पारी के 19वें ओवर में सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने मिलकर 27 रन ठोक डाले। सूर्यकुमार और नमन धीर ने लगाई मुकेश की क्लासदरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का 19वां ओवर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश कुमार डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव स्ट्राइक पर थे। सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ ओवर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद पर सिंगल ले लिया। इसके बाद तीसरी बॉल पर नमन धीर स्ट्राइक पर आए। नमन धीर ने 4 गेंदों पर 4 बाउंड्री लगाई।
उन्होंने पहले चौका जड़ा फिर लगातार 2 छक्के लगाए। इसके बाद चौके के साथ ओवर को समाप्त किया। इस तरह सूर्या और नमन ने 1 ओवर में 27 रन ठोक डाले। इसके अगले ओवर में भी हमको मुंबई इंडियंस की ओर से अटैकिंग क्रिकेट ही देखने को मिला। उन्होंने दुष्मंथा चमीरा के आखिरी ओवर में 21 रन मारे थे। सूर्यकुमार यादव ने ठोकी फिफ्टीसूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गजब बल्लेबाजी की। उन्होंने 43 गेंदों का सामना कर 169.77 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बनाए। सू्र्या की इस विस्फोटक पारी के दौरान 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके अलावा नमन धीर ने 8 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए, उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए थे।Finisher Mode: Activated 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2025
🎥 Naman Dhir & Surya Kumar Yadav go berserk to take #MI's total to 1⃣8⃣0⃣
Updates ▶ https://t.co/fHZXoEJVed#TATAIPL | #MIvDC | @mipaltan | @surya_14kumar pic.twitter.com/9fTPARylrT
You may also like
सैफ अली खान पर चाकू से हमले के आरोपी की गिरफ्तारी और चौंकाने वाले खुलासे
टाटा 6kW सोलर सिस्टम: ऊर्जा की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा
पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ान सेवा शुरू
छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत, स्थिति गंभीर
जनरल हॉस्पिटल का नया एपिसोड: नर्सेज बॉल में रोमांचक घटनाएँ