18 मई 2025 को केतु का प्रवेश अपनी स्वाभाविक वक्र गति से सिंह राशि में होने वाला है। तत्कालिक चन्द्रमा उस समय श्रवण नक्षत्र और मकर राशि पर स्थित होगा। बारह राशियों पर केतु के गोचर का शुभाशुभ प्रभाव इस प्रकार है। मेष राशि - विशेष प्रयासों से आर्थिक लाभ मिल सकता है, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, प्रियजनों का सहयोग और संपर्क बढ़ेगा, मेष राशि वालों के लिए पंचमस्थ केतु पूज्य है। वृष राशि - चतुर्थ भाव में केतु अशुभ प्रभाव ला सकता है, काम-धंधे में रुकावटें आ सकती हैं, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ, भ्रम की स्थिति, अनावश्यक खर्च और दुर्घटनाओं का योग बन सकता है, सतर्कता आवश्यक है। मिथुन राशि - तृतीय भाव का केतु शुभ प्रभाव देने वाला है, राहु-जनित समस्याओं में कमी आएगी, कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, रोग, ऋण और शत्रु का भय दूर होगा, भूमि व वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कर्क राशि - द्वितीय भाव में केतु पूज्य माना गया है, धन की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा अचानक हानि हो सकती है, कठोर वाणी से रिश्तों में कटुता आ सकती है। सिंह राशि - सिंह राशि वालों को जन्मस्थ केतु श्रम संघर्ष की शक्ति देकर सफल जीवन का मार्ग प्रशस्त करेगा, हालांकि धन की कमी, अपनों से दूरी और प्रशासनिक समस्याओं का सामना हो सकता है, धर्मबल से संरक्षण प्राप्त होगा। कन्या राशि - द्वादश भाव का केतु अशुभ प्रभाव डाल सकता है, स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी, निरर्थक यात्राओं और विदेश यात्रा के योग बनेंगे। व्यर्थ खर्च और जिद्द की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। तुला राशि - एकादश भाव में शुभ केतु लाभप्रद रहेगा, राहु से उत्पन्न बाधाएं कम होंगी। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष की चिंताएँ दूर हो सकती हैं। वृश्चिक राशि - दशम भाव का केतु लाभकारी रहेगा। बुद्धि और चतुराई से असंभव कार्य भी संभव हो सकेंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। धनु राशि - नवम भाव में स्थित केतु पूज्य है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, परंतु आप उन्हें सहजता से निभा पाएँगे। वृद्धजनों को तीर्थ या विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। मकर राशि - अष्टम भाव का केतु कष्टकारी हो सकता है। आय में ठहराव, व्यापार में असमानता और क्रोध की अधिकता से समस्याएँ बढ़ेंगी। पारिवारिक मतभेद की स्थिति बन सकती है। कुंभ राशि - सप्तम भाव का केतु पूज्य फल देने वाला रहेगा। पारिवारिक मतभेद संभव हैं, परंतु कार्य और जीविका सुरक्षित रहेंगी। संयम से कार्य करें। मीन राशि - षष्ठ भाव का केतु शुभ रहेगा। राहु जनित कष्टों में राहत मिलेगी। राजकीय सहायता प्राप्त हो सकती है। नई आमदनी के स्रोत बन सकते हैं।
You may also like
उत्तर प्रदेश ECCE शिक्षक भर्ती 2025: बिना परीक्षा 18680 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया
चौथ माता के दर्शन को निकला था परिवार रास्ते में बोलेरो-पिकअप भिड़ंत में देवरानी-जेठानी की मौत, खुशियों के घर छाया मातम
अब मप्र के डिप्टी सीएम देवड़ा की फिसली जुबान
आईपीएल के शेष सत्र के लिए उपलब्ध विदेशी खिलाड़ियों की सूची
मनोज तिवारी का भारतीय सेना को सलाम, रिलीज करेंगे 'सिंदूर की ललकार'