कोलकाता : स्वतंत्रता दिवस पर पश्चिम बंगाल के बर्धमान में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। इस सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए और घायल हुए सारे यात्री बिहार के रहने वाले हैं।
पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक संयुक्त दास ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी हुई एक बस रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। जब बस टकराई तो वह तेज रफ्तार में थी।
दुर्गापुर की ओर जा रही थी बसबस टकराई तो तेज आवाज हुई। उलटते-पटलते बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यात्रियों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि बस यात्रियों को गंगा स्नान कराकर लौट रही थी। बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी। यह दुर्घटना पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर नाला फेरी घाट पर हुई।
मौके पर पहुंचे अफसरटक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना की खबर मिलने पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बनर्जी और जिलाधिकारी आयशा रानी अस्पताल पहुंचे।
बस में बिहार के लोग थे सवारपूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक सायक दास ने बताया कि यह बस किसी तीर्थ यात्रा पर जा रही थी। इसी दौरान, रास्ते में बस का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। 35 लोग घायल हुए। कुछ लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। सभी यात्री बिहार के निवासी हैं। बस में 5 बच्चों सहित 45 यात्री सवार थे।

You may also like
ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह में बारिश और बाढ़ से 24 घंटे में 200 से ज़्यादा लोगों की मौत
दिल्ली स्थित असम सरकार के कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
मोरीगांव में मंत्री पीयूष हजारिका ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
जिला हमीरपुर के सभी न्यायिक परिसरों में भी किया ध्वजारोहण
जयराम ठाकुर ने सरस्वती विद्या मंदिर में फहराया तिरंगा