जम्मू: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की पाकिस्तानी पत्नी को वापस पाकिस्तान भेजने के लिए जम्मू से वाघा सीमा के लिए रवाना कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, मीनल खान अपने पति और कश्मीर के घरोटा निवासी सीआरपीएफ जवान मुनीर खान के साथ जम्मू से पंजाब स्थित वाघा सीमा के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि मीनल और मुनीर की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और बाद में दोनों ने एक-दूसरे से शादी रचा ली थी। सरकार से की ये अपीलवाघा सीमा के लिए रवाना होते समय मीनल ने भारत सरकार से देश में ब्याहे पाकिस्तानी नागरिकों को उनके बच्चों से जुदा न करने की अपील की। मीनल ने कहा कि हमें अपने परिवार के साथ रहने की इजाजत दी जानी चाहिए। उसने यह भी कहा कि हम (पहलगाम) हमले में निर्दोष लोगों की बर्बर हत्या की निंदा करते हैं। उन्हें (हमलावरों को) कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा निलंबितपहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है। इसमें 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की ओर से लिए गए निर्णयों के क्रम में भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया है। जल्द भारत छोड़ने की चेतावनीविदेश मंत्रालय की साफ चेतावनीमंत्रालय ने पाकिस्तान में सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द वापस लौटने की सलाह दी और भारत में पाकिस्तानी नागरिकों को उनके संशोधित वीजा की समाप्ति तिथि से पहले चले जाने की चेतावनी दी, जो 27 अप्रैल थी और चिकित्सा वीजा के लिए 29 अप्रैल थी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने यह भी घोषणा की कि पाकिस्तानी नागरिकों को अब सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले जारी किए गए सभी एसपीईएस वीजा रद्द कर दिए गए हैं। जो लोग वर्तमान में एसपीईएस वीजा पर भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर वापस चले जाना चाहिए।
You may also like
अमेरिका की जीडीपी में गिरावट, टैरिफ़ के अलावा ये रही बड़ी वजह
फांसी देने से पहले जल्लाद कैदी के कान में कहता है एक बात, क्या आप जानते हैं इसका राज़?.., 〥
सपना चौधरी ने अक्षय तृतीया पर मनाया खास पर्व, देखिए वायरल तस्वीरें!
क्या अनुष्का शर्मा, राधिका मदान और डायना हेडन के 'जीरो फिगर' ने उन्हें ट्रोलिंग का शिकार बना दिया?
रिटेल निवेशकों के संरक्षण के लिए सेबी डेरिवेटिव्स नियमों की करेगी समीक्षा: तुहिन कांत पांडे